डिनर से लौट रहे दंपति को लुटेरों ने घेरा -गहने व नकदी लूट बेरहमी से पीटा, पत्नी की मौत

by
लुधियाना  :  लुधियाना जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां, डेहलों रोड पर देर शाम बी-मेक्स के पास एक दंपती पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी डिनर करके घर लौट रहे थे, तभी 5-6 बदमाशों ने उनकी कार घेर ली और उन्हें बाहर खींच लिया।
जिसके बाद गहने-नकदी लूटा और बेरहमी से पिटाई की।
हमलावरों ने पहले पति अनोक मित्तल की बेरहमी से पिटाई की। जब पत्नी लिप्सी अपने पति को बचाने आई तो बदमाशों ने उसे भी बेरहमी से पीटा। उन्होंने अनोक मित्तल को बेसुध कर दिया और फिर लिप्सी से गहने और नकदी लूटने लगे।  जब लिप्सी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर गहने, नकदी, मोबाइल और दंपती की कार लेकर मौके से फरार हो गए।
एक घंटे तक सड़क पर तड़पती रही महिला
हमले के बाद लिप्सी करीब 1 घंटे तक खून से लथपथ सड़क पर पड़ी रही, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। घटना स्थल से 300 मीटर दूर एक ढाबे वाले ने उसकी चीखें सुनीं और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के पहुंचने में लगी देर, अस्पताल में तोड़ा दम
करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत लिप्सी को डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

The grand festival of Blind

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Nov.6 : The Blind T20 Cricket Tournament, being organized by the Disabled Person Welfare Society (Registered), Hoshiarpur, is set to begin today. This information was shared by the society’s President, Sandeep Sharma,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चम्बा अस्पताल में डाक्टर करते हैं मरीजों से बदसलुकी

एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा अस्पताल में आजकल डाक्टरों की मरीजों से बदसलुकी बढ़ती ही जा रही है। मेडिसिन विभाग के डाक्टर अपने को शैतान से कम नहीं समझ रहे। इंसानियत नाम की कोई...
article-image
पंजाब

पिता की हैवानियत का शिकार बेटी : माँ भी पिता की हैवानियत का देती थी साथ : इंसाफ के लिए वीडियो बना कर पहुंची थाने

समसतीपुर  :  बिहार के समस्तीपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पिता अपनी ही 18 वर्षीय लडक़ी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। लडक़ी का आरोप है कि उसकी...
Translate »
error: Content is protected !!