अरूणाचल के सीएम का उपमुख्य सचेतक पठानिया ने किया भव्य स्वागत : हिमाचल की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से दी जानकारियां

by
एएम नाथ।  धर्मशाला, 06 सितंबर। मुख्यमंत्री अरूणाचल प्रदेश पेमा पांडू का मैकलोडगंज पहुंचने पर राज्य सरकार की तरफ से उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने स्वागत किया। प्रवास पर उनके साथ सांसद अरूणाचल प्रदेश तपिर गायो,
शिक्षा मंत्री पीडी सोना, विधायक झिकनु विस क्षेत्र नामचुन भी मौजूद रहे। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अरूणाचल के मुख्यमंत्री को हिमाचल सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल सरकार ने निराश्रित बच्चों की उचित देखभाल, शिक्षा तथा बेहतर कैरियर निर्माण के लिए सुखाश्रय योजना आरंभ की गई है तथा अनाथ, निराश्रित बच्चों की देखभाल के लिए कानून के तहत योजना आरंभ करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि निराश्रित बच्चों को लघु तथा सुक्ष्म उद्योग स्थापना के लिए दो लाख तक के अनुदान का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए पंद्रह सौ रूपये की सम्मान निधि योजना आरंभ की गई है, हिमाचल में बेटियों को पैतृक संपत्ति में बेटों के समान अधिकार दिलवाया गया है। मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम का ऐतिहासिक निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है। इसके साथ ही युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार की ओर से राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट अप योजना आरंभ की गई है।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल के 31 मार्च, 2026 तक हरित उर्जा राज्य बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है तथा इसी दिशा में राज्य में ग्रीन कॉरिडोर घोषित किए गए हैं और सौर उर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक तथा नीति आयोग ने भी आपदा प्रबंधन को लेकर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु की कार्य कुशलता की सराहना की गई है। उन्होंने कहा कि अरूणाचल के मुख्यमंत्री को हिमाचल में पर्यटन विकास के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिमला आने का निमंत्रण भी दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जंदरोंग पंचायत में इस बार मतदान को लेकर लोगों में उत्साह

एएम नाथ। चंबा :    स्वीप टीम भट्टियात द्वारा मिशन 414 के तहत आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।  इसी कड़ी में स्वीप टीम ने नोडल अधिकारी डॉ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनवाईके ने अंब में कोरोना पर लोगों को किया जागरूक

ऊना : नेहरु युवा केंद्र ऊना द्वारा जन-जन को कोरोना से बचाओ मुहिम के अंतर्गत नेहरु युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों तथा स्थानीय महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा अंब बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामर्थ्य’ के तहत पंचायतों में लगेंगे निशुल्क योग शिविर : DCजतिन लाल

रोहित भदसाली।  ऊना, 21 अक्तूबर. जिला प्रशासन ऊना ने अपनी विशेष पहल ‘सामर्थ्य’ को नव विस्तार देते हुए इसके अंतर्गत जिले की प्रत्येक पंचायत में 7 दिवसीय निशुल्क योग शिविरों के आयोजन का उपक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कडूआना गुरुद्वारा में संत बाबा सुंदर सिंह की याद में निकाला नगर कीर्तन

5 अप्रैल तक गुरुद्वारा साहिब में अटूट लंगर बरताया जाएगा बी बी एन, 2 अप्रैल (तारा) : बद्दी क्षेत्र के सबसे बड़े ऐतिहासिक गुरद्वारा साहिब कड़ुआना- गुल्लरवाला-लेही में वीरवार को नगर कीर्तन निकाला गया। बद्दी...
Translate »
error: Content is protected !!