कडूआना गुरुद्वारा में संत बाबा सुंदर सिंह की याद में निकाला नगर कीर्तन

by

5 अप्रैल तक गुरुद्वारा साहिब में अटूट लंगर बरताया जाएगा

बी बी एन, 2 अप्रैल (तारा) : बद्दी क्षेत्र के सबसे बड़े ऐतिहासिक गुरद्वारा साहिब कड़ुआना- गुल्लरवाला-लेही में वीरवार को नगर कीर्तन निकाला गया। बद्दी और उसके साथ लगते गांव में गाड़ियों से यह नगर कीर्तन निकला और वापस गुरुद्वारा में आकर समाप्त हो गया। गुरुद्वारा साहिब के संस्थापक संत बाबा सुंदर सिंह की बरसी पर नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा साहिब के प्रवक्ता ने बताया कि नगर कीर्तन सुबह सवा 11 बजे गुरुद्वारा साहिब से गुल्लरवाला, वर्धमान चौक, लेही, मख्नुमाजरा, भूड़, मलपुर, चक्का, हाउसिंग बोर्ड से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब में सम्पन्न हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे बैंड बाजा, उसके पीछे गतका पार्टी अपने करतब दिखाते हुए प्रस्थान कर रही थी। उसके बाद गुरु के पंच प्यारे और गुरु की पालकी के साथ संगत गुरुवाणी करते हुए निकली। नगर कीर्तन का बद्दी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने रोककर स्वागत किया और गुरु का प्रसाद लिया।

कड़ुआना, गुल्लरवाला औरोबिंदो स्कूल के पास, साई रोड, वर्धमान चौक, लेही, मख्नुमाजरा, भुड़, हाउसिंग बोर्ड आदि स्थानों पर लोगों ने जलपान प्रसाद, हलवा, केले, संतरे, फ्रूटी,आइस क्रीम, पानी के छबील लगाए जहां पर नगर कीर्तन में शामिल लोगों को रोक उन्हें जलपान कराया। गुरुद्वारा के प्रबंधक ने बताया कि 3, 4 व 5 अप्रैल को गुरुद्वारा साहिब में प्रसिद्ध रागी टाडी जत्थे रागी गुरुवाणी से संगत को निहाल करेंगे। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में अटूट लंगर चलता रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

500 युवाओं को ई-रिक्शा पर भी 50% अनुदान DBT के माध्यम से किया जाएगा प्रदान : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने श्रम एवं रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों तक सभी कल्याणकारी योजनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मटवाड़ गांव के बेसहारा बच्चों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) से संबंधित मुद्दों पर समीक्षा बैठक आयोजित, उपायुक्त ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपमंडल सलूणी में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

70 किमी की तीन दिन तक पैदल चली बेटी आस्था ने मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका और मां के लिए मोक्ष प्राप्ति की कामना की : मुकेश अग्निहोत्री बेटी आस्था के लिए पिता के साथ साथ मां की भूमिका में भी दिखे

अजायब सिंह बोपाराय।  चिंतपूर्णी  : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बेटी ने मां की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए 70 किमी की तीन दिन तक पैदल चली बेटी आस्था ने मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरुदेव बने गोयला स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

पट्टा मेहलोग, 24 जून (तारा) : शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोयला में शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार विद्यालय प्रबंधन समिति एमसी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।...
Translate »
error: Content is protected !!