माजरू गांव में भागवत कथा के पांचवे दिन कृष्ण जन्म दिवस मनाया

by

भगवान को देखने के लिए लोगों का जन सैलाब उमड़ा

बद्दी, 2 अप्रैल (तारा) : बद्दी उपमंडल के मजरू में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा के पांचवे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कथा में व्यास पंडित प्रकाश चंद गर्गाचार्य ने श्री कृष्ण के जन्म की पावन गाथा सुनाई।
राजा कंस ने अपनी बहन देवकी के विवाह के बाद आकाशवाणी सुनी कि देवकी की आठवीं संतान उसका वध करेगी। भयभीत कंस ने वासुदेव-देवकी को जेल में डाल दिया और उनके 7 पुत्रों को मार डाला। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को आधी रात में, वासुदेव और देवकी के आठवीं संतान के रूप में कारागार में कृष्ण का जन्म हुआ
जन्म के समय ही कारागार के द्वार अपने आप खुल गए और पहरेदार सो गए। वासुदेव ने शिशु कृष्ण को टोकरी में रखकर यमुना पार की, जहाँ शेषनाग ने बारिश से रक्षा की।वासुदेव ने कृष्ण को गोकुल में नंदजी के घर छोड़ दिया और यशोदा की नवजात कन्या को लेकर मथुरा लौट आए।
कंस ने जब उस कन्या को मारना चाहा, तो वह योगमाया के रूप में आकाश में उड़ी और कंस को चेतावनी दी कि उसका काल पृथ्वी पर जन्म ले चुका है।जो उसकी मौत का कारण बनेगा। इस आकाशवाणी से कंस डर गया और नंद गांव में सभी बच्चों को उठाने का आदेश जारी कर दिए। लेकिन भगवान को कौन मार सकता था। इस बीच उन्होंने सुंदर भजन सुना कर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
सुखविंद्र सिंह मेघवाल, सुरेश शर्मा, भोगपुर के गुरमीत सिंह, भाग सिंह चंदेल, श्याम लाल धीमान, ज्ञान चंद, वीर सिंह चंदेल, अशोक चंदेल, बलविंद्र सिंह, अधिवक्ता श्याम लाल, प्यारे लाल, मेला राम ठाकुर, रामजीदास, राज कुमार ठाकुर, जवाहर सिंह ठाकुर, कमाल मान, रणजीत सिंह ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय आईटीआई पट्टा मेहलोग में रेजिंग एंड एक्ससेलेर्टिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस सत्र का आयोजन

आई टी आई प्रशिक्षुओं को उद्यमिता विकास पर किया जागरूक पट्टा मेहलोग, 7 फरवरी (तारा) : भारत सरकार की रेज़िंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना के अंतर्गत गवर्नमेंट आईटीआई पट्टा महलोग में एक उद्यमिता जागरूकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुर्गा माता मंदिर में हवन यज्ञ के साथ संपन्न हुई श्रीमदभागवत कथा गुल्लरवाला पंचायत के लोगों ने दी पूर्णाहुति

जीवन में शांति प्रदान करती है भागवत- ऋषि गौतम बद्दी, 16 जून (तारा) :बद्दी साई रोड पर दुर्गा माता मंदिर परिसर गुल्लरवाला में आयोजित सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा को हवन व पूर्ण आहुति के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने मानसून सीजन 2025 की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक : सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ आपदा प्रबंधन के दिए निर्देश

रोहित जसवाल।  ऊना, 17 जून : उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मंगलवार को मानसून सीजन-2025 के मद्देनज़र तैयारियों एवं संभावित आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व विधायक बी.के. चौहान के निधन पर जताया शोक

चम्बा , 29 नवंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पूर्व विधायक और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव बी.के. चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बी.के. चौहान का आज तड़के दिल्ली...
Translate »
error: Content is protected !!