अरोड़ा व आदिया की ओर से वुड पार्क को जाती लिंक रोड के कार्य की शुरुआत, 2.5 करोड़ की लागत से कुछ महीनों में बनेगी ढाई किलोमीटर लंबी सडक़

by

16 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित होगा वुड पार्क, सीधे तौर पर रोजगार के 5 हजार व अप्रत्यक्ष तौर पर 10 हजार से अधिक मौके होंगे पैदा
होशियारपुर:  पंजाब सरकार की ओर से जिले में बनाए जान वाले वुड पार्क की स्थापना के साथ प्लाईवुड उद्योग को बढ़ावा मिलने के साथ- साथ इस उद्योग से जुड़े किसानों को जिले में ही सफेदा व पापुलर का वाजिब मूल्य मिल जाया करेगा।
होशियारपुर-दसूहा रोड पर प्लाईवुड पार्क को जाती लिंक रोड के कार्य की उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा व शाम चौरासी के विधायक पवन कुमार आदिया की ओर से संयुक्त तौर पर शुरुआत करने के बाद उद्योग मंत्री ने बताया कि करीब 2.5 करोड़ रुपए की लागत से यह ढाई किलोमीटर लंबी सडक़ का निर्माण, सडक़ को चौड़ा व मजबूत करने का काम आने वाले कुछ महीनों में मुकम्मल कर प्लाईवुड पार्क के बुनियादी ढांचे में नई मजबूती प्रदान की जाएगी।
सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से जल्द ही वुड पार्क के कार्य की शुुरुआत की जाएगीी जो कि क्षेत्र में प्लाईवुड इंडस्टरी के लिए नए युग की शुरुआत होगी। वुड पार्क की स्थापना संबंधी सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि इस पार्क में प्लाईवुड आधारित इंडस्ट्री लगेगी, जिससे सीधे तौर पर 5 हजार लोगों के लिए रोजगार के मौके पैदा होंगे व अप्रत्यक्ष तौर पर 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि पंजाब  सरकार की ओर से प्लाईवुड पार्क के बुनियादी ढांचे व अलग-अलग उद्योगों की जरुरत के अनुसार सभी सुविधाएं  यकीनी बनाई जाएंगी ताकि यह उद्योग बिना किसी रुकावट निरंतर चल सकें।
विधान सभा क्षेत्र शाम चौरासी के विधायक पवन कुमार आदिया ने इस मौके पर कहा कि जल्द बनकर तैयार होने वाला प्लाईवुड पार्क क्षेत्र की तरक्की में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा का शाम चौरासी विधान सभा क्षेत्र में यह औद्योगिक हब विकसित करने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व मिलने के बाद उन्होंने उद्योगों से किया अपना वायदा पूरा किया है व औद्योगिक इकाइयों की ओर से सब-यार्ड की मांग को भी जल्द पूरा किया जाएगा।
इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा, डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी, चेयरमैन मार्किट कमेटी राजेश गुप्ता, सरपंच सतनाम कौर, एस.डी.ओ. पी.डबल्यू.डी. गुरमीत सिंह, आल इंडिया प्लाईवुड मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के प्रधान नरेश तिवाड़ी, होशियारपुर प्लाईवुड मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के प्रधान दविंदर अरोड़ा, महासचिव सतीश गुप्ता, सावित्री प्लाईवुड के सी.एम.डी मुकेश गोयल, होशियारपुर वुड पार्क के कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, वुड पार्क के डायरेक्टर संजीव गुप्ता, रिशव अरोड़ा, निशांत खन्ना आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने 45 लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में इम्परूवमैंट ट्रस्ट के अकाउंटेंट के खिलाफ भ्रष्टाचार का किया एक और मामला दर्ज

चंडीगढ़   : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार से निपटने की अपनी वचनबद्धता के अंतर्गत अमृतसर इम्परूवमैंट ट्रस्ट  के अकाउंटेंट  और अमृतसर निवासी विशाल शर्मा के विरुद्ध 45 लाख रुपए की रिश्वत लेने के...
article-image
पंजाब

स्पीकर राणा के पी ने हलका श्री आनंदपुर साहिब को लेकर किया बड़ा दावा

हलके के चौतरफे विकास का वायदा पूरा कर गांवो की बदली नुहार:राणा के.पी विकास की रफतार को गती देने के लिए पंचायतों को 45 लाख की ग्रांटे बांटी गई:स्पीकर राणा के.पी सतलुज ब्यास टाइम,नंगल...
article-image
पंजाब

जिला चम्बा के हरदासपुरा में सजी स्थानीय पोषक व्यंजनों की प्रदर्शनी

एएम नाथ। चम्बा : जिला कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर शर्मा के मार्गदर्शन में पोषण माह 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनबाडी कार्यकर्ता स्वयं सहायता समूह के सदस्य और स्थानीय महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम...
article-image
पंजाब

 मेघोवाल के दर्जनों परिवार अकाली दल छोड़कर कांग्रेस पार्टी में गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज अमरप्रीत सिंह लाली की अगुआई में हुए शामिल

गढ़शंकर।  गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में  मोहन सिंह मेघोवाल और दर्जनों अन्य परिवार अकाली दल छोड़कर कांग्रेस पार्टी में गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज अमरप्रीत सिंह लाली की अगुआई में शामिल हुए। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!