आरोपी युवती का बॉयफ्रेंड भी रोहड़ू से ग्रिफ्तार : आरोपी युवती पर 60 से ज्यादा वीडियो वायरल करने का आरोप

by

खरड़ : पंजाब में मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 60 से ज्यादा छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल केस में आरोपी युवती के बाद पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक का नाम सन्नी है और वह शिमला के रोहड़ू का रहने वाला है।
इधर, सैकड़ों स्टूडेंट्स ने रविवार शाम यूनिवर्सिटी कैंपस में दोबारा प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्टूडेंट्स ने डीन ऑफिस घेर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और पंजाब पुलिस के अधिकारी मामले को दबा रहे हैं। इधर, पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के समर्थन में कैंपस पहुंच गए हैं। ऐसे में यहां बवाल बढ़ सकता है।
रविवार को यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने प्रदर्शन कर रही लड़कियों को रोकने के लिए टैगोर हॉस्टल के गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद भी लड़कियां 10 फीट ऊंचा गेट फांदकर प्रदर्शन में शामिल होने गईं। उन्होंने ‘वी वॉन्ट जस्टिस’ के नारे लगाए। कई स्टूडेंट्स ने काले कपड़े पहनकर विरोध जताया। इससे पहले शनिवार देर रात भी स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी में भारी हंगामा किया था।

रविवार सुबह मोहाली के एसएसपी विवेकशील सोनी और रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर मामले की जांच के लिए चंड़ीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचे। चंड़ीगढ़ यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट के साथ-साथ इन दोनों अफसरों ने दावा किया कि किसी छात्रा का कोई वीडियो वायरल नहीं हुआ और स्टूडेंट्स को गलतफहमी हो गई थी। इसी बात से यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भड़क उठे।
पुलिस जहां कह रही है कि आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना वीडियो बॉयफ्रेंड को भेजा, वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा कि लड़की ने कई आपत्तिजनक वीडियो भेजे। केजरीवाल ने इस मामले में कड़े एक्शन का आश्वासन भी दिया। पंजाब में आप की सरकार है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए।
फोटो : यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन करते विद्यार्थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिलवर राम बाबा ने गणमान्यों की मौजूदगी में आरोपों को नकारा

गढ़शंकर। बीते दिनों एक परिवार द्वारा गांव के ही बाबा दिलवर राम पर आरोप लगाया था कि बाबा ने उनके परिवार को वहमों में डालकर लाखों रुपए की ठगी की है। पीड़ित परिवार ने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पूरी तरह स्वस्थ हैं मुख्यमंत्री : सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 01 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पूरी तरह स्वस्थ हैं। बुधवार को यहां अपने निजी आवास पर पत्रकारों के साथ अनौपचारिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का DC ने किया निरीक्षण

रोहित भदसाली। ऊना, 23 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को ऊना के मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का निरीक्षण किया और कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यान्वयन एजेंसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी कर्मचारियों पर एस्मा लगाने से भड़के जयराम ठाकुर

कर्मचारी हितैषी होने का ढोंग कर रही कांग्रेस सरकार : जयराम ठाकुर दिहाड़ी पर ड्राइवर भर्ती यात्रियों की जान से खिलवाड़, सरकार जवाब दे : जयराम एएम नाथ। शिमला नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!