आरोपी युवती का बॉयफ्रेंड भी रोहड़ू से ग्रिफ्तार : आरोपी युवती पर 60 से ज्यादा वीडियो वायरल करने का आरोप

by

खरड़ : पंजाब में मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 60 से ज्यादा छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल केस में आरोपी युवती के बाद पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक का नाम सन्नी है और वह शिमला के रोहड़ू का रहने वाला है।
इधर, सैकड़ों स्टूडेंट्स ने रविवार शाम यूनिवर्सिटी कैंपस में दोबारा प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्टूडेंट्स ने डीन ऑफिस घेर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और पंजाब पुलिस के अधिकारी मामले को दबा रहे हैं। इधर, पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के समर्थन में कैंपस पहुंच गए हैं। ऐसे में यहां बवाल बढ़ सकता है।
रविवार को यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने प्रदर्शन कर रही लड़कियों को रोकने के लिए टैगोर हॉस्टल के गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद भी लड़कियां 10 फीट ऊंचा गेट फांदकर प्रदर्शन में शामिल होने गईं। उन्होंने ‘वी वॉन्ट जस्टिस’ के नारे लगाए। कई स्टूडेंट्स ने काले कपड़े पहनकर विरोध जताया। इससे पहले शनिवार देर रात भी स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी में भारी हंगामा किया था।

रविवार सुबह मोहाली के एसएसपी विवेकशील सोनी और रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर मामले की जांच के लिए चंड़ीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचे। चंड़ीगढ़ यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट के साथ-साथ इन दोनों अफसरों ने दावा किया कि किसी छात्रा का कोई वीडियो वायरल नहीं हुआ और स्टूडेंट्स को गलतफहमी हो गई थी। इसी बात से यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भड़क उठे।
पुलिस जहां कह रही है कि आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना वीडियो बॉयफ्रेंड को भेजा, वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा कि लड़की ने कई आपत्तिजनक वीडियो भेजे। केजरीवाल ने इस मामले में कड़े एक्शन का आश्वासन भी दिया। पंजाब में आप की सरकार है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए।
फोटो : यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन करते विद्यार्थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एग्जीक्यूटिंग एजेंसियां लंबित कार्यों में लाएं तेजी, प्रत्येक योजना को समयबद्ध करें पूरा: अभिषेक जैन

सचिव (वित्त) ने डिसेंट्रलाइज्ड प्लानिंग प्रोग्राम के तहत योजनाओं की समीक्षा की एएम नाथ।  बिलासपुर, 30 नवम्बर: सचिव (वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम) डॉ. अभिषेक जैन ने शनिवार देर सायं बचत...
article-image
पंजाब

Land Pooling Scheme a Disaster

Jalandhar/ July 30/Daljeet Ajnoha: Renowned social worker and activist Mandeep Manna, in an eye-opening conversation with senior journalist Sanjeev Kumar, strongly criticized the Punjab Government’s Land Pooling Scheme, calling it a “disaster” for the...
article-image
पंजाब

Job Security Essential for Government

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 15 : Social-awareness organization Savera has urged Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann to immediately regularize employees working in government departments on outsourcing, contract and temporary bases. The group said...
article-image
पंजाब

मन की बात’ की 108वीं कड़ी :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी जोर दिया, फिट इंडिया’ के लिए कई अनूठे प्रयासों पर डाला प्रकाश

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश ‘विकसित भारत’ और आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है। हमें इस भावना और गति को 2024 में भी बनाए रखना है। उन्होंने रविवार (31 दिसंबर, 2023) को...
Translate »
error: Content is protected !!