सरकारी सेकेंडरी स्कूल रुड़की खास में सेफ्टी एंड सिक्योरिटी विषय पर सेमिनार 

by
गढ़शंकर, 19 मार्च : पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार, ब्लॉक गढ़शंकर-1 और गढ़शंकर-2 के गाइडेंस एंड कौन्सलर अध्यापकों का सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुड़की खास में स्कूल प्रभारी जसवीर राणा के नेतृत्व सेफ्टी एंड सिक्योरिटी विषय पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। ब्लॉक गढ़शंकर-1 से बलजीत राम और ब्लॉक गढ़शंकर-2 से मनजीत कुमार और कुमारी एकता ने इस संगोष्ठी में रिसोर्स पर्सन
के रूप में भाग लिया। सेमिनार में पहुंचने पर स्कूल प्रभारी जसवीर राणा ने सभी का स्वागत किया और सेफ्टी एंड सिक्योरिटी के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं ने विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार व्यवस्था करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर लेक्चरर मुकेश कुमार, सेवानिवृत्त लेक्चरर जगदीश राय, बलकार सिंह मघानिया आदि ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर गढ़शंकर-1 और गढ़शंकर-2 ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन:
स्वागत करते स्कूल प्रभारी जसबीर राणा, उपस्थित रिसोर्स पर्सन और शिक्षक।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आदि गुरु शंकराचार्य सेतु के निर्माण कार्य का शुभारंभ, शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने किया भूमि पूजन

8.11 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा हाई लेवल पुल, हजारों लोगों और श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत : विधायक ब्रम शंकर जिंपा होशियारपुर, 7 जून : शहर के विकास, धार्मिक आस्था और आधुनिक आधारभूत...
article-image
पंजाब

रोजगार और निवेश पर फोकस : मोहाली में आज से प्रगतिशील पंजाब निवेशक शिखर सम्मेलन का आगाज

मोहाली : पंजाब सरकार की ओर से आयोजित प्रगतिशील पंजाब निवेशक शिखर सम्मेलन की आज मोहाली में शुरुआत हो गई. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि पंजाब की...
article-image
पंजाब

जितनी भी सरकारें आई हैं, उन्होंने अपने-अपने तरीके से पंजाबी भाषा के साथ भेदभाव किया : डॉ. केवल राम

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर विशेष लेक्चर आयोजित एएम नाथ। गढ़शंकर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैनेजमेंट में चलने वाले बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप...
Translate »
error: Content is protected !!