खालसा कॉलेज में ‘नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर लेक्चर का आयोजन 

by
गढ़शंकर, 19 मार्च: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रबंधन के तहत संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रधानाचार्य डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में, रेड रिबन और नाको द्वारा ‘नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें डीएसपी दलजीत सिंह खख बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए और लेक्चर के दौरान, डीएसपी दलजीत सिंह खख ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि नशाखोरी की समस्या समाज के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। समाज को नशामुक्त बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि युवा ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने छात्रों के साथ खुलकर अपने विचार साझा किए और कहा कि यदि प्रशासन और छात्र मिलकर ऐसी समस्याओं का समाधान करने के लिए कदम उठाएं, तो वह दिन दूर नहीं जब हम पंजाब को नशामुक्त पंजाब बनाने में सक्षम होंगे। उन्होंने विभिन्न गांवों और शहरों की समस्याओं के उदाहरण देकर छात्रों को अवगत कराया और बताया कि ऐसी समस्याएं हमारे समाज को दूषित कर रही हैं। उन्होंने सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन के लिए एकता का आह्वान किया और शिक्षकों और छात्रों के प्रश्नों के उत्तर दिए। इस अवसर पर प्रोफेसर कंवर कुलवंत सिंह ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया और डॉ. जानकी अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रोफेसर कंवर कुलवंत सिंह, रेड रिबन कमेटी की कन्वीनर डॉ. अरविंदर कौर, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. हरविंदर कौर और अन्य उपस्थित थे। मंच का संचालन डॉ. कंवलजीत कौर ने बाखूबी किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब के किसानों के लिए बड़ी राहत,सीमा पर फेंसिंग स्थानांतरित करने की सहमति…किसान अब बिना किसी रुकावट के हजारों एकड़ भूमि पर खेती कर सकेंगे : मुख्यमंत्री मान

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को सीमा क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित बॉर्डर सिक्योरिटी...
article-image
पंजाब , समाचार

जिंदगी मौत का मामला 19 निराश्रित मरीजों के लिए : पीजीआई चंडीगढ़ ने इन मरीजों का इलाज करने से इनकार कर दिया

चंडीगढ़, 12 अक्तूबर भुल्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से तुरंत दखल देने की मांग की है ताकि इस जानलेवा बीमारी से पीडि़त 19 लोगों की जान वचाई जा सके।...
article-image
पंजाब , समाचार

269 रिक्रूट्स सिपाही व 42 महिला रिक्रूट्स सिपाही की हुई पासिंग आउट परेड

पी.आर.टी.सी. जहानखेलां में 311 रिक्रूट्स की हुई पासिंग आउट परेड एडीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत कर मार्च पास्ट से ली सलामी होशियारपुर 03 मार्च: बेसिक रिक्रूट्स कोर्स बैच...
Translate »
error: Content is protected !!