269 रिक्रूट्स सिपाही व 42 महिला रिक्रूट्स सिपाही की हुई पासिंग आउट परेड

by

पी.आर.टी.सी. जहानखेलां में 311 रिक्रूट्स की हुई पासिंग आउट परेड
एडीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत कर मार्च पास्ट से ली सलामी
होशियारपुर 03 मार्च: बेसिक रिक्रूट्स कोर्स बैच नंबर 263(जिला कैडर एंड आई.टी के अलावा चंडीगढ़ पुलिस)की पासिंग आउट परेड पी.आर.टी.सी जहानखेलां में करवाई गई, जिसमें कुल 311 रिक्रूट्स शिक्षार्थी जिनमें से 269 रिक्रूट्स सिपाही व 42 महिला रिक्रूट्स सिपाही शामिल थे, को पास आउट किया गया। इस बैच में 6 शिक्षार्थी चंडीगढ़ पुलिस के भी पास हुए। इस दौरान मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करते हुए ए.डी.जी.पी(एच.आर.डी) श्रीमती शशि प्रभा द्विवेदी ने परेड का निरीक्षण किया व प्रभावशाली मार्च पास्ट से सलामी ली। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात भी मौजूद थे।
मुख्य मेहमान ए.डी.जी.पी श्रीमती शशि प्रभा द्विवेदी ने पास आउट होकर जा रहे शिक्षार्थियों को लोक सेवा के संकल्प याद करवाया व कहा कि देश व समाज की सेवा अपने परिवार से पहले है। उन्होंने कहा कि यदि जाबांद व सुलझे हुए पुलिस कर्मी न हो तो समाज में बुरे तत्व अपराध व हिंसा फैला कर बहुत बड़े स्तर पर नुकसान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों ने आतंकवाद के बुरे समय के दौरान जिस तरह निर्भयता के साथ ड्यूटी निभाई है, उसी तरह कोविड-19 महांमारी के दौरान भी अपनी जान की परवाह न करते हुए ड्यूटी निभा रहे हैं और यह सब उनको दी गई उच्च दर्जे की ट्रेनिंग का परिणाम है।
मुख्य मेहमान ने ट्रेनिज व उनके पारिवारिक सदस्यों को मुबारकबाद दी व उम्मीद प्रकट की कि पी.आर.टी.सी जहानखेलां से ट्रेनिंग प्राप्त कर यह ट्रेनीज फील्ड में पूरी मेहनत से ड्यूटी निभाएंगे। उन्होंने शानदार कारगुजारी के लिए केंद्र के कमांडेंट, अधिकारियों व समूह स्टाफ की प्रशंसा की। शिक्षार्थियों ने इस अवसर पर गिद्दा व मलवयी गिद्दा का प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर अच्छी कारगुजारी के लिए केंद्र के अधिकारियों, कर्मचारियों व पुुरुस्कार विजेताओं को मुख्य मेहमान ने विशेष तौर पर सम्मानित किया।
कमांडेंट श्री हरप्रीत सिंह मंडेर ने कारगुजारी रिपोर्ट में प्रशिक्षण के दौरान शिक्षार्थियों को दी गई पेशेवर प्रशिक्षण का विवरण दिया व विश्वास प्रकट किया कि पास आउट होकर जा रहे सभी ट्रेनीज फील्ड में जाकर अपनी जिम्मेदारियों को पूरी दृढ़ता व कामयाबी से निभाएंगे। उन्होंने विशेष तौर पर इस केंद्र के समूह अधिकारियों व स्टाफ को बधाई दी कि इनकी अनथक मेहनत व लगन के परिणामस्वरुप आज यह बैच पास होकर सफलतापूर्वक जा रहा है।
इस मौके पर ए.डी.सी(विकास) श्री दरबारा सिंह, एस.पी(मुख्यालय) श्री अश्वनी कुमार, एस.पी(जांच) मुख्तयार राय, डी.एस.पी(जांच) श्री सर्बजीत राय, डी.एस.पी ट्रेनिंग जसविंदर कौर व केंद्र से डी.एस.पी श्री गुरजीत पाल सिंह, डी.एस.पी श्री कुलदीप सिंह, डी.एस.पी श्री मलकियत सिंह, डा. सौरभ, डा. सुमित जौली, श्री अमित धवन, डा. सरबिंदरजीत सिंह आदि भी शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी को महिला आयोग का नोटिस : रैली में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप

पंजाब महिला आयोग ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है. चन्नी पर विधानसभा क्षेत्र गिद्दड़बाहा में चुनावी रैली के दौरान महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

राज्यस्थान में सीएम बदलने का किया इशारा : प्रियंका गांधी के नजदीकी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने

राज्यस्थान। प्रियंका गांधी के नजदीकी कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राजस्थान में जल्द मुख्यमंत्री बदलने की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस हाईकमान बहुत जल्द राज्यस्थान को लेकर बड़ा फैसला करने वाली...
article-image
पंजाब

जिले में ब्लाक स्तरीय खेल मुकाबलों के दूसरे चरण की हुई शुरुआत : ब्लाक होशियारपुर-1, हाजीपुर व दसूहा में हुए खेल मुकाबले

बरसात के कारण ब्लाक भूंगा व माहिलपुर में 7 व 8 सितंबर को होंगे खेल मुकाबले होशियारपुर, 06 सितंबरः   खेडां वतन पंजाब दियां-2024 के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय मुकाबलों के दूसरे चरण की आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सदियों के धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद, हमारे भगवान राम यहां हैं : हमारे राम लला अब तंबू में नहीं रहेंगे। यह दिव्य मंदिर अब उनका घर होगा – प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी

अजायब सिंह बोपाराय , अयोध्या :  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा (प्रतिष्ठा) समारोह में भाग लिया। श्री...
Translate »
error: Content is protected !!