28 फरवरी से दो दिवसीय चम्बा प्रवास पर रहेंगे केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलें मंत्री किरेन रिजिजू

by

स्टेडियम तीसा और इंडोर स्टेडियम सलूणी की रखेंगे आधारशिला

एएम नाथ। चंबा : संसदीय और अल्पसंख्यक मामलें मंत्री किरेन रिजिजू 28 फरवरी से 1 मार्च तक दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने केंद्रीय मंत्री के प्रवास की जानकारी देते हुए बताया कि अल्पसंख्यक मामलें मंत्री किरेन रिजिजू 28 फरवरी को 11 बजे विश्राम गृह ढूंडियारा बांगला पहुंचेंगे और इसके उपरांत 11:30 बजे वहाँ से चंबा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाउस चंबा में रहेगा।
उन्होंने बताया कि 1 मार्च को प्रातः 11 बजे केंद्रीय मंत्री भंजराडू में आईटीआई भवन भंजराडू तथा स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) तीसा का शिलान्यास करेंगे।
उन्होंने बताया कि 2:30 बजे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू सलूणी में इनडोर स्टेडियम (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स) की आधारशिला रखेंगे। केंद्रीय मंत्री 3:30 बजे नूरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

लोकसभा चुनाव-प्रचार अभियान में शामिल होंगी सुनीता केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में उनकी पत्न सुनीता केजरीवाल लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रचार अभियान की कमान संभालेंगी। वह इस सप्ताह के अंत में दिल्ली...
article-image
पंजाब

माहिलपुर नगर पंचायत में आर्किटेक्ट्स व अधिकारियों की बैठक : ई-नक्शा पोर्टल पर फाइलें अपलोड करने में आ रही समस्याओं पर हुई चर्चा, पूरे दस्तावेज लगाने के निर्देश

माहिलपुर, 17 सितंबर। नगर पंचायत माहिलपुर कार्यालय में जिला होशियारपुर के सहायक नगर योजनाकार चरणजीत सिंह की अध्यक्षता में आर्किटेक्ट्स तथा अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ई-नक्शा पोर्टल पर...
article-image
पंजाब

एक पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस, 28 नशीले टीकों सहित कार सवार 2 युवक गिरफ्तार

गढ़शंकर  : गढ़शंकर पुलिस ने 2 कार सवार युवकों को एक पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस तथा 28 नशीले टीकों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते एसएचओ इंस्पैक्टर इकबाल सिंह ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

23 जुलाई से चंबा ज़िला के प्रवास पर रहेगी अधीनस्थ विधायन समिति

एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा की अधीनस्थ विधायन समिति  23 जुलाई से चंबा ज़िला के प्रवास पर रहेगी। विभागीय प्रवक्ता ने प्रवास कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि अधीनस्थ विधायन...
Translate »
error: Content is protected !!