हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2 रोड ऑफ द स्काई की 15 से 28 अक्टूबर तक होगी चंबा पांगी में शूटिंग

by

खूबसूरत वादियों के फिल्माऐं जाएंगे फिल्म में दृश्यचम्बा, 5 अक्टूबर :
कुछ तो खास है चंबा की हसीन वादियों में,हॉलीवुड फिल्म निर्माता काफी अरसे के बाद उपरांत आ रहे हैं फिल्म शूटिंग के लिए। हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2 रोड ऑफ द स्काई की 15 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक जिला के आस पास व पांगी क्षेत्र के दृश्य फिल्माए जाएंगे| जिसकी अनुमति अतिरिक्त निदेशक फिल्म इनफॉरमेशन एंड पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट द्वारा जारी की गई है ।
चलो चंबा अभियान व चंबा अचंभा के तहत जिला की खूबसूरत वादियो व अनछुए क्षेत्रों को उजागर करने की दृष्टिगत प्रशासन के अथक प्रयास आज फलीभूत होते नजर आ रहे हैं ।
हॉलीवुड फिल्म निर्माता भी इस क्षेत्र की खूबसूरती को कैमरे में कैद कर विश्व के पर्यटन मानचित्र पर उजागर करने को लेकर उत्सुक है ।
उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने कहा की हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2 रोड ऑफ द स्काई की 15 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक जिला के आस पास व पांगी क्षेत्र के दृश्य फिल्माए जाएंगे।
फिल्म शूटिंग के संदर्भ में उपायुक्त ने फिल्म शूटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक, वन विभाग के अधिकारियों व नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को भी आवश्यक कदम उठाने व सहयोग के लिए निर्देश जारी किए गए हैं ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलगाम हमले पर वीडियो बनाने वाला गुजरात का कारोबारी दीपेन परमार गिरफ्तार

गुजरात पुलिस ने 40 साल के एक कारोबारी को सूरत से गिरफ्तार किया है, जिसने पहलगाम आतंकी हमले पर एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। पाकिस्तान की ओर से भेजे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व SP-DSP समेत पांच दोषियों को उम्रकैद….32 साल बाद मिला इंसाफ

मोहाली : तरनतारन में वर्ष 1993 के फर्जी मुठभेड़ मामले में दोषी पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी और डीएसपी सहित पांच पुलिस अधिकारियों की सजा पर सोमवार को फैसला सुनाया है। मोहाली की सीबीआई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री के घर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : प्रोफ़ेसर सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर जताया शोक

एएम नाथ। ऊना :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शनिवार शाम को उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पैतृक निवास स्थान गोंदपुर जयचंदपुर पहुंच कर अग्निहोत्री जी की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री जी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महादेव के डॉ संजय भाजपा में शामिल, पूर्व मुख्यमंत्री ने पहनाया पटका

एएम नाथ। मंडी : सुंदरनगर के महादेव निवासी डॉ. संजय कुमार ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया। डॉ संजय इस समय पच्चीसी...
Translate »
error: Content is protected !!