पीड़ित परिवार को जारी की 4,12,500 रुपए की धनराशि : विधानसभा अध्यक्ष ने मृतक मनोहर के परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं

by

चंबा 23 जून: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज उपमंडल सलूणी के तहत ग्राम पंचायत भांदल के गांव थरोली में मृतक मनोहर के परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता के तौर पर 4 लाख 12 हजार 500 रुपए धनराशि जारी कर दी गई है । उन्होंने कहा कि इससे पूर्व जिला रेड क्रॉस सोसाइटी चंबा द्वारा पीड़ित परिवार को 60 हजार रुपए की आर्थिक मदद भी प्रदान की गई है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता और उचित न्याय दिलाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष के साथ उपायुक्त अपूर्व देवगन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी मौजूद रहे।
000

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की भेंट : प्रदेश हित के मुद्दों पर की विस्तृत चर्चा

एएम नाथ। शिमला।  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। उन्होंने वित्त मंत्री से हिमाचल प्रदेश पर व्यय विभाग द्वारा बाह्य सहायता प्राप्त करने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंत्री पद छीन लो, गाड़ी भी ले लो…अनिल विज के बढ़ते जा रहे बागी तेवर, क्यों सीएम नायब सैनी से इतने खफा

हरियाणा के सीनियर मिनिस्टर अनिल विज अपने आक्रामक तेवरों और बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर से लेकर मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक से वह कई मुद्दों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के लाल की अदम्य वीरता और सर्वोच्च बलिदान को शत-शत नमन : जयराम ठाकुर

देश की सेना पाकिस्तान को दे रही है करारा जवाब हमारे सुरक्षा कवच को भेद पाना पाकिस्तान के बस की बात नहीं एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल के लाल सूबेदार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में हर तरफ अव्यवस्थाओं की भरमार, जनहित के मुद्दे पर खामोश सरकार : जयराम ठाकुर

पानी के लिए एसडीएम कार्यालय का घेराव करने से पता चलती है स्थिति की भयावहता  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से मिले नेता तिपक्ष एएम नाथ।...
Translate »
error: Content is protected !!