मुश्किल में चर्चित पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशू

by

चंडीगढ़। पंजाब के चर्चित पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशू बड़ी मुश्किल में फंसते जा रहे हैं। उनके खिलाफ एक नहीं बल्कि 18 शिकायतें पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को मिली हैं। लगभग सभी शिकायतें फूड एवं सिविल सप्लाई की टेंडरिंग में कथित गड़बड़ी को लेकर हैं। आशू की याचिका के बाद हाईकोर्ट में पंजाब सरकार ने यह जानकारी दी है। विजिलेंस ने यह भी कहा कि आशू की तरफ से राजनीतिक बदलाखोरी के आरोप गलत हैं। विजिलेंस को जो शिकायतें मिली, उनकी ही जांच की जा रही है। जिसके बाद हाईकोर्ट ने पूरा जवाब ऑन रिकॉर्ड लेते हुए सुनवाई 8 अगस्त को तय कर दी है।
पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो 2 हजार करोड़ के टेंडर स्कैम की जांच कर रही है। इसकी भनक लगते ही आशू पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गए। आशू ने कहा कि उनके खिलाफ गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई करने पर एक हफ्ते का नोटिस दिया जाए। वहीं विजिलेंस जांच में उन्हें भी शामिल किया जाए। इसी मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से आशू के खिलाफ चल रही जांच की स्टेट्स रिपोर्ट मांगी थी। आशू पर 2 हजार करोड़ के टेंडर घोटाले का आरोप लगाया जा रहा है। विजिलेंस इसकी जांच कर रही है। हालांकि उन पर लगाए जा रहे आरोपो की सच्चाई क्या है यह तो सभी मामलों की जांच के बाद पता चलेगी। लेकिन अभी तो पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण की मुश्किलें थमने का नाम नही ले रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वर्धमान ए.एंड ई. के ग्लोबल प्रेसीडेंट क्रिस्टाफर रेंडल एलट ने रैडक्रास कार्यालय का किया दौरा

होशियारपुर, 09 फरवरी: सचिव रैडक्रास सोसायटी मंगेश सूद ने बताया कि वर्धमान ए. एंड.ई के ग्लोबल प्रेसीडेंट क्रिस्टाफर रेंडल एलट ने रैडक्रास सोसायटी कार्यालय का दौरा किया। इस दौरे के  दौरान उनकी ओर से...
article-image
पंजाब

मोगा से AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के 7 ठिकानों पर ED की छापेमारी

NH-754A के लिए अधिग्रहित सरकारी जमीन के म्यूटेशन और मुआवजा वितरण में कथित गड़बड़ी से जुड़ा मामला; पति के नशा मुक्ति केंद्र पर भी तलाशी, AAP नेताओं ने कार्रवाई के समय पर उठाए सवाल...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डंकी रूट से इटली गए युवक की हार्ट अटैक से मौत : 23 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव; बूढ़ी मां को बेटे के अंतिम दर्शन का इंतजार

पुनीत महाजन, 4 जुलाई ,:  रामपुर सिंह गांव का रहने वाला घर की आर्थिक तंगी दूर करने और बेहतर रोजगार की तलाश में सात वर्ष पहले डंकी रूट के जरिए विदेश गए रामसिंहपुर निवासी...
Translate »
error: Content is protected !!