विधान सभा क्षेत्र उड़मुड़ के गिनती स्टाफ की करवाई गई ट्रेनिंग

by

होशियारपुर 03 मार्च: विधान सभा क्षेत्र 041- उड़मुड़ की 10 मार्च को होनी वाली मतगणना संबंधी विधान सभा क्षेत्र उड़मुड़ के रिटर्निंग अधिकारी-कम-ए.डी.सी(विकास) श्री दरबारा सिंह की ओर से मतगणना के प्रबंधो संबंधी गिनती स्टाफ की ट्रेनिंग करवाई। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र की मतगणना रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट में होगी और गिनती केंद्र में कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन यकीनी बनाया जा रहा है।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि काउंटिंग सैंटर में टेबलों पर काउंटिंग सुपरवाइजर, काउंटिंग अस्सिटेंट व माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात होंगे। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के हिदायत के मुताबिक गिनती केंद्र पर उम्मीदवार या उनके प्रतिनिधि या मतगणना एजेंटो सहित किसी को भी मोबाइल ले जाने की आज्ञा नहीं होगी। उन्होंने बताया कि हर राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही अगले दौर की मतगणना शुरु होगी और हर राउंड की जानकारी चुनाव आयोग की वैबसाइट पर साथ के साथ अपलोड की जाएगी। इस दौरान मतगणना स्टाफ को ई.वी.एम से मतगणना करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मतगणना संबंधी चुनाव आयोग के निर्देशों से अवगत करवाया। इस मौके पर ए.आर.ओ. मंजीत सिंह, महेश कुमार व हरप्रीत सिंह, भूषण कुमार व हरप्रीत सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने 45 लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में इम्परूवमैंट ट्रस्ट के अकाउंटेंट के खिलाफ भ्रष्टाचार का किया एक और मामला दर्ज

चंडीगढ़   : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार से निपटने की अपनी वचनबद्धता के अंतर्गत अमृतसर इम्परूवमैंट ट्रस्ट  के अकाउंटेंट  और अमृतसर निवासी विशाल शर्मा के विरुद्ध 45 लाख रुपए की रिश्वत लेने के...
article-image
पंजाब

सब-इंस्पेक्टर को 1 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ विजिलैंस ने किया गिरफ्तार

जालंधर : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (एएनटीएफ) जालंधर में तैनात सब-इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह को 1 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण घाटी में सड़क हादसा :- पंजाब के पर्यटकों की खाई में गिरी कार, 2 की मौत और 3 घायल

मणिकर्ण : मणिकर्ण घाटी में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब से आए पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा सरसाड़ी क्षेत्र के पास उस समय पेश आया जब पर्यटकों से भरी...
article-image
पंजाब

सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन की अपील पर सीवरमैनों ने हड़ताल की स्थगित

 सीवरमैनों को पक्के करने के मुद्दे पर स्थानीय निकाय मंत्री से यूनियन की जल्द करवाई जाएगी मुलाकातः चंदन ग्रेवाल – पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन ने सीवरमैनों के साथ बैठक कर सुनी...
Translate »
error: Content is protected !!