नियमों का उल्लंघन करने वाली स्कूल बसों का किया गया चालान : जिला टास्क फोर्स ने सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत स्कूल बसों की चैकिंग की

by

होशियारपुर, 07 नवंबर:
जिला बाल सुरक्षा अधिकारी डा. हरप्रीत कौर ने बताया कि सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत स्कूल के बच्चों की सुरक्षा को मुख्य रखते हुए स्कूल प्रमुखों की ओर से बसों के सभी नियमों का पालन जरुरी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला होशियारपुर में माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, पंजाब राज्य बाल अधिकार सुरक्षा आयोग की ओर से जारी हिदायतों व डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के आदेश पर सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स की ओर से स्कूल बसों की चैकिंग की गई। उन्होंने बताया कि आज की चैकिंग के दौरान बचपन प्ले स्कूल, किड्जी प्री स्कूल, बी.आर. सैनिक स्कूल राम कालोनी कैंप व सैंटर जोसेफ कानवेंट स्कूल राम कालोनी कैंप में बसों को चैक किया गया। उन्होंने बताया कि चैकिंग के दौरान बसों के परमिट, फस्ट एड किट्, लेडी अटेंडेंट, पासिंग, स्पीड गर्वनर, एमरजेंसी एग्जिट डोर, आग बुझाने वाला यंत्र, सी.सी.टी.वी कैमरे, विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता आदि को चैक किया गया। इस दौरान जिन स्कूल बसों में कमियां पाई गई उन स्कूल बसों का चालान किया गया।
जिला बाल सुरक्षा अधिकारी हरप्रीत कौर ने बताया कि टास्क फोर्स में उनके अलावा रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी से रविंदर शर्मा, स्कूल शिक्षा विभाग से प्रिंसिपल भारत भूषण, पुलिस विभाग से ए.एस.आई कमलजीत सिंह व लीगल अधिकारी सुखजिंदर सिंह भी मौजूद थे। बाल सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सेफ स्कूल वाहन पालिसी की शर्तें पूरी न करने वाली बसों के साथ अक्सर कोई न कोई हादसा होने का खतरा बना रहता है। इस मौके पर टास्क फोर्स की ओर से बताया गया कि इस अभ्यास को पूरे जिले में लगातार चलाया जाएगा। टास्क फोर्स की ओर से सभी स्कूलों को हिदायत की गई कि सभी ड्राइवरों का समय पर मैडिकल चैकअप करवाया जाए, सभी बसों के ड्राइवरों व अटेंडेंट अपनी यूनिफार्म जरुर पहने, बसों में सफर करने वाले छोटे बच्चों का खास ध्यान रखे और उनको बस पर चढ़ाने व उतारते समय सही तरीके से रोड क्रास करवाएं व जिन स्कूल बसों में जो कमियां पाई गई है, उनको तुरंत दूर किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के लिए कुलदीप सिंह पठानिया आस्ट्रेलिया रवाना

न्यूजीलैंड, जापान व दक्षिण कोरिया भी जाएंगे विधानसभा अध्यक्ष एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आस्ट्रेलिया  के सिडनी शहर में 5 से 8 नवम्बऱ, 2024 तक आयोजित होने वाले 67वें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस चितिंन शिबिर : एक परिवार में एक टिकट , गांधी परिवार में नही लागू होगा नियम

    उदयपुर :  पार्टी ने हमें बहुत कुछ दिया है, अब कर्ज उतारने का समय है। उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर  में  स्वागती भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया...
article-image
पंजाब

3.5 किलो हेरोइन, 1 लाख ड्रग मनी बरामद

चंडीगढ़ : प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रदेश भर में छापेमारी की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में नशा तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आए। इन पकड़े...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़े कदम : 2156 चालान, 1 करोड़ 54 लाख 64 हजार 670 रुपए जुर्माना, 563 मामले न्यायालय में पेश, 101 वाहन जब्त : डीजीपी संजय कुंडू

महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को दी जा रही सर्वोच्च प्राथमिकता-डीजीपी संजय कुंडू ऊना, 26 मई – हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रदेश में अवैध खनन तथा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कड़े कदम उठा...
Translate »
error: Content is protected !!