हाईकोर्ट ने जमानत दी : न्यूड वीडियो लेकर उसे ब्लैकमेल करने वाले भारतीय सेना के जवान संजीव सिंह को हाईकोर्ट ने जमानत दी

by

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट की न्यूड वीडियो लेकर उसे ब्लैकमेल करने वाले भारतीय सेना के जवान संजीव सिंह को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। बीते 24 सितंबर को वह गिरफ्तार हुआ था। आरोप के मुताबिक, जवान ने रंकज की DP 0अपने वॉट्सऐप पर लगा रखी थी ताकि MBA स्टूडेंट प्रभावित हो जाए। वह खुद कम रोशनी में वीडियो कॉल करता था ताकि उसका चेहरा छिपा रहे। संजीव को घटना के सप्ताह बाद 24 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश से काबू किया गया था। वह मूलरूप से जम्मू का रहने वाला है और शादीशुदा है।
बीते 18 सितंबर को पुलिस थाना सदर, खरड़ में IPC की धारा 354 सी और IT एक्ट की धारा 66 ई के तहत मामला दर्ज हुआ था। बाद में पुलिस ने IPC की धारा 354 ए, 354 डी, 506, 509, 511 तथा IT एक्ट की धारा 66(सी), 66(डी), 67 ए, 84(सी) जोड़ी थी।
संजीव के वकील ने हाईकोर्ट में कहा था कि वह निर्दोष है और उसने कोई गंदी वीडियो नहीं बनाई और न ही कोई ऐसी फोटो क्लिक की है। उसे केस में झूठा फंसाया गया है। वहीं अगर प्रोसिक्यूशन का केस मान भी लिया जाए कि उसने गंदी वीडियो प्राप्त की तो उसे आगे सर्कुलेट नहीं किया। वहीं पुलिस जांच में भी सामने आया कि आगे कोई वीडियो सर्कुलेट नहीं हुई। निचली कोर्ट द्वारा दो बार संजीव की नियमित जमानत अर्जी को रद कर दिया गया था। आरोपी जांच में भी शामिल हो चुका है और अब उसकी किसी प्रकार की जांच के लिए जरूरत नहीं है।
अभी आरोप तय होने बाकी
पंजाब सरकार ने आरोपी जवान की जमानत अर्जी का विरोध किया। मामले में चालान पेश किया जा चुका है। आरोप गंभीर प्रवृत्ति के हैं। आरोपी का संबंधित अपराध में अहम रोल है। वहीं मामले में अभी आरोप तय किए जाने हैं।
चालान पेश का मतलब जांच पूरी हो गई
जस्टिस अमरजोत भट्‌टी की कोर्ट ने कहा कि एक बार जब चालान पेश किया जाता है तो इससे स्पष्ट होता है कि जांच पूरी हो चुकी है। आरोप तय अभी होने हैं। जिसके बाद प्रोसिक्यूशन की गवाहियां दर्ज होंगी। आरोपी 24 सितंबर को गिरफ्तार हुआ था और तब से जेल में है। इस केस का ट्रायल लंबा चल सकता है। आरोपी को अनिश्चित काल के लिए जेल में नहीं रखा जा सकता। ऐसे में उसे जमानत देने के आदेश जारी किए गए।

सख्ती की तो माना जुर्म
मामले में शिकायतकर्ता CU की गर्ल्स हॉस्टल की मैनेजर ऋतु रनौत थी। उसी ने पुलिस को घटना की शिकायत दी थी। 17 सितंबर को हॉस्टल की वार्डन राजविंदर कौर ने दोपहर 3 बजे उन्हें बताया कि आरोपी MBA स्टूडेंट लड़कियों की गंदी वीडियो बना रही थी। जिसके बाद ऋतु रनौत ने सभी लड़कियों को ऑफिस में बुलाया। शुरू में आरोपी स्टूडेंट ने ऐसी कोई वीडियो या फोटो बनाने से मना किया था।

उसका मोबाइल फोन देख पता लगा कि उसने कुछ फोटो व वीडियो डिलीट की हुई थी। उसे एक नंबर से लगातार कॉल और मैसेज आ रहे थे। स्टूडेंट को कहा गया कि वह स्पीकर पर बात कर भेजी गई वीडियो और फोटो वापस मांगे। इस पर कॉलर ने स्टूडेंट को एक गंदी वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजा। सख्ती करने पर स्टूडेंट सब मान गई।

जमानत चुकी इन्हें मिल
पुलिस ने शुरुआत में स्टूडेंट समेत उसके पुराने दोस्त शिमला निवासी सन्नी मेहता और एक अंजान शख्स रंकज वर्मा को शिमला से गिरफ्तार किया था। बाद में पता चला कि आर्मी जवान ने सोशल मीडिया से रंकज की फोटो उठा वॉट्सऐप पर DP लगाई थी। वहीं सन्नी की भी लगभग डेढ़ साल से MBA स्टूडेंट से बातचीत बंद थी। ऐसे में पुलिस ने रंकज वर्मा और सन्नी मेहता को क्लीन चिट दे दी थी। वहीं संजीव और MBA स्टूडेंट कस्टडी में रहे।
सैकड़ों स्टूडेंट्स ने कैंपस में किया था प्रदर्शन
बता दें कि हॉस्टल में गर्ल्स स्टूडेंट की गंदी वीडियो बनाने की अफवाह उड़ने के बाद सैकड़ों स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रदर्शन किया था। मौके पर भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा था। दो दिन तक यह प्रदर्शन चला था। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए SIT गठित की थी। वहीं यूनिवर्सिटी को छुटि्टयों का ऐलान करना पड़ा था। देश भर में इस घटना के फैलने पर कई गर्ल्स स्टूडेंट्स के परिजन खुद अपनी बेटियों को वापस घर ले जाने आए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाहरी राज्यों के ट्रक चालकों को विशेष पथ कर से छूटः उप-मुख्यमंत्री अग्निहोत्री

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने प्रदेश में मौजूदा सेब सीजन के दौरान बाहरी राज्यों के ट्रक चालकों को विशेष पथ कर (स्पेशल रोड टैक्स) से छूट प्रदान की है। हिमाचल में प्रवेश...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में चोरों ने चार दुकानों के गत रात्रि ताले तोड़े : हजारों का हुआ नुकसान

गढ़शंकर, 31 मार्च : गढ़शंकर में चोरों के हौसले बुलंद चले आ रहे हैं। गत रात्रि रेलवे मार्ग पर स्थित चार दुकानों के अज्ञात चोरों द्वारा ताले तोड़ने और हजारों का नुकसान होने का...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra Professional University to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 12 : Rayat Bahra Professional University, Hoshiarpur, a self-financed educational institution, is set to provide job-oriented education aimed at enhancing the employment prospects of students in the region. This was stated today...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कारगिल युद्ध के शहीद नायकों  के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित : शहीद नायकों के शौर्य को नमन  व कृतज्ञता के लिए  ली  गई शपथ 

एएम नाथ। चंबा, 27 जुलाई : कारगिल विजय दिवस के मौके पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज  बचत भवन  में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद...
Translate »
error: Content is protected !!