माता नैना देवी, श्री आनंदपुर साहिब, माता चिंतपूर्णी व माता ज्वाला देवी जी के दर्शनों के लिए जाने वाली बस को  गुरविंदर सिंह पाबला ने किया रवाना

by

मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के अंतर्गत श्रद्धालुओं को नि:शुल्क करवाए जा रहे हैं अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शन
होशियारपुर, 25 दिसंबर:
मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत आज डायरेक्टर पंजाब स्टेट कंटेनर एंड वेयरहाउस कारपोरेशन गुरविंदर सिंह पाबला ने माता नैना देवी, श्री आनंदपुर साहिब, माता चिंतपूर्णी व माता ज्वाला देवी जी के दर्शनों के लिए जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

डायरेक्टर पंजाब स्टेट कंटेनर एंड वेयरहाउस कारपोरेशन ने कहा कि आज बहुत की खुशी का दिन है कि शाम चौरासी विधान सभा क्षेत्र के लोग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदेश की जनता के साथ जो भी वादा किया उसे निभाया है। उन्होंने पंजाब वासियों को तीर्थ यात्रा करवाने का वादा भी किया था, जिसे पूरा किया है और पूरे प्रदेश से लोग अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जा रहे हैं। शाम चौरासी से माता नैना देवी, श्री आनंदपुर साहिब, माता चिंतपूर्णी व माता ज्वाला देवी जी की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बस को रवाना करने के मौके पर गुरविंदर सिंह पाबला ने कहा कि इस स्कीम के शुरु होने से पंजाब वासियों को देश भर में अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जाने के लिए सफर की सुविधा नि:शुल्क मिली है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार करेगी, जिसमें उनके आने-जाने, ठहरने व खाने-पीने का सारा खर्चा शामिल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युद्ध जैसी परिस्थितियों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों को डिप्टी कमिश्नर ने किया सम्मानित

संकट की घड़ी में ऐसे समर्पित कर्मियों का योगदान प्रशासन के लिए होता है प्रेरणादायक होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से आज एक विशेष समारोह में विभिन्न विभागों के उन कर्मचारियों...
article-image
पंजाब

पंजाब, यूटीआई मुलाजिम व पेंशनर फ्रंट ने पे कमीशन की रिपोर्ट को लेकर प्रदर्शन किया

गढ़शंकर – पंजाब व यूटीआई मुलाजम और पेंशनर्स फ्रंट ने 8-9 को कलम छोड़ हड़ताल करते हुए गढ़शंकर के सेकड़ों मुलाजिमों ने फ्रंट के राज्य स्तरीय नेताओं मखन सिंह वाहिदपुर व रामजी दास चौहान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

जग्गू भगवान पुरिया के तीन शार्प शूटर मध्य प्रदेश में पुलिस ने पकड़े : अवैध हथियार खरीदने के बाद पंजाब में सिमरन गैंग का सफाया करने की थी योजना

इंदौर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बड़ी खबर है। यहां की पुलिस को 23 अप्रैल को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी जग्गू भगवान पुरिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ऑडियो मामले पर प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर कसा जोरदार तंज – हिमाचल प्रदेश में कहा जाना चाहिए घोषित आपातकाल

हिमाचल प्रदेश में समोसे की जांच के बाद अब HRTC बस के मुद्दे के बाद अब सूबे की सरकार इस हास्यपद हरकत के बाद एक बार फिर से मीडिया की सुर्खियों में छा गई...
Translate »
error: Content is protected !!