दो पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

by
गढ़शंकर, 4 अक्तूबर  : थाना चबेवाल की पुलिस ने जेजों के नजदीक गांव हरजियाना गांव के पास से दो युवाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से दो देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एएसआई सुशील कुमार पुलिस पार्टी के साथ अड्डा जेजों पर उपस्थित थे तो मुखबिर ख़ास ने उन्हें सूचना दी कि जसकरनजीत सिंह उर्फ ​​कन्नू पुत्र जुगिंदर सिंह निवासी कुक्कड़ मजारा और दिलप्रीत सिंह उर्फ ​​लाडी पुत्र शेर सिंह निवासी गांव भजलां थाना गढ़शंकर जिला होशियारपुर दोनों अपराधिक पृष्ठभूमि के है और अभी विदेश में रह रहे हैं, ये अपने गिरोह के जरिए विभिन्न वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मुखबिर ने बताया कि ईमनप्रीत सिंह उर्फ ईमन व विनय कुमार जो गैरकानूनी हथियारों से लैस है और किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे है अगर इन दोनों को गिरफ्तार किया जाए तो इनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हो सकता है
इस सूचना पर थानेदार सुशील सिंह ने पुलिस पार्टी की मदद से दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनका नाम पूछा तो उन्होंने अपना नाम ईमानप्रीत पुत्र रशपाल सिंह निवासी जस्सोवाल थाना माहिलपुर तथा दूसरे ने विनय कुमार पुत्र महिंदरपाल गांव निवासी रामपुर-बिलड़ो थाना गढ़शंकर बताया। दोनों की तलाशी लेने पर ईमानप्रीत सिंह के पास से एक 32 बोर की पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस, इसी तरह विनय कुमार की तलाशी लेने पर उसके पास से एक 30 बोर की रिवॉल्वर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। थाना चबेवाल की पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किशोर अवस्था में  बच्चों के विकास के लिए अध्यापक किस तरह भूमिका अदा कर सकते हे के बारे में पद्दी सूरा सिंह के सरकारी स्कूल में तहसील स्तर का अडोलसेंस प्रोग्राम आयोजित

गढ़शंकर :  गांव पद्दी सूरा सिंह के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में किशोर अवस्था में  बच्चों के विकास के लिए अध्यापक किस तरह भूमिका अदा कर सकते हे के बारे में जागरूक करने...
article-image
पंजाब

पासपोर्ट बनने से विदेश गमन तक वायव्य का सीधा सम्बन्ध : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हमारे भवन की वास्तु हमारे जीवन में आने वाली हर बाधा को बड़ी सुगमता से दूर कर सकता हैं ऐसा मानना है अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मास्टर-मास्टरनी नौकरी से बर्खास्त – स्कूल में रंगरलियां मनाने वाले… जांच में हुआ बड़ा खुलासा

सोशल मीडिया पर वायरल हुए चित्तौड़गढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल के अश्लीलता फैलाने वाले वीडियो के मामले में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे शिक्षक और...
पंजाब

नाजायज माइनिंग करते रेत से भरी ट्राल पकड़ी, मामला दर्ज

गढ़शंकर : माइनिंग अधिकारी द्वारा गढ़शंकर के गांव कोकोवाल में नाजायज माइनिंग करते एक रेत से भरी ट्राली काबू कर मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार माइनिंग अधिकारी हरमिंदरपाल सिंह अपनी पार्टी सहित गशत...
Translate »
error: Content is protected !!