अब पीओके से उठ रही है भारत में शामिल होने की माँग, मोदी की नीति से बदले कश्मीर घाटी के हालात, 370 हटने कश्मीर में आई शांति : जयराम ठाकुर

by
हिमाचल में कांग्रेस को उनके  डेढ़ साल के शासन की नाकामियों का जवाब मिलेगा
एएम नाथ। मण्डी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोगों द्वारा भारत में होने को लेकर विद्रोह हो रहा है। वहां के लोग भी कह रहे हैं कि उन्हें भी नरेन्द्र मोदी जैसे क्षमतावान और दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यता है। वह भारत में शामिल किए जाने की मांग कर रहे हैं। अनुच्छेद 370 के समाप्त किए जाने के बाद से कश्मीर में शांति बहाल हो गई है। जिस घाटी में ख़ौफ़ का साया था, जो घाटियाँ वीरान पड़ी थी आज उसमें सुकून पाने के लिए देश-दुनिया से लोग आ रहे हैं। विकास के लिए दशकों से उपेक्षित रहे कश्मीर में दस साल में विकास की ऐसी बयार बही कि कश्मीर की पहचान ही बदल गई। यह सब देश-प्रदेश के लोगों के वोट की वजह से ही संभव हुआ। इसी तरह के बदलाव और विकास को गति देने के लिए मोदी बहुत ज़रूरी हैं। सिराज विधान सभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न जनसभाओं में उन्होंने कहा कि आप सबका काम है नरेन्द्र मोदी को मज़बूती देना। बाक़ी देश और प्रदेश के विकास की गारंटी नरेन्द्र मोदी ख़ुद हैं। उनका तीसरा कार्यकाल विकास की दृष्टि से और भी ऐतिहासिक होगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में पीओके के लिए भारतीय जनता पार्टी की क्या प्रतिबद्धता है, उसे हमारे प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है। उससे ज़्यादा उन विषय पर कुछ कहने की आवश्यकता नहीं हैं क्योंकि देश और दुनिया के लोग जानते हैं कि जो नरेन्द्र मोदी कहते हैं वह ज़रूर करते हैं। मोदी ने देश में ऐतिहासिक विकास की गारंटी दी है। देश की सीमाओं को अक्षुण्ण रखने, देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के साथ सबके साथ और सबके विकास की गारंटी दी हैं। इस पर देशवासियों को पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा डेढ़ साल के कार्यकाल में प्रदेशवासियों के साथ जिस प्रकार का बर्ताव सरकार द्वारा किया गया है, जिस तरह विकास को ठप करने का काम किया गया है उसका जवाब कांग्रेस को मिल जाएगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि यह समय देश के लिए सिर्फ़ नेतृत्व चुनने का ही नहीं देश के भविष्य चुनने का भी समय हैं। इस देश मेंएक तरफ़  नरेन्द्र मोदी जैसा नेता हैं, जिनके लिए सभी देशवासी ही परिवार हैं, दूसरी तरफ़ अपने ही परिवार के हितों को सर्वस्व समझने वाले नेता और उनकी पार्टियां हैं।  एक तरफ़ दस साल  ऐतिहासिक विकास का काल खंड है, जहां 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है। 34 लाख करोड़ रुपए सीधे लोगों को खाते में मिल रहे हैं। 50 करोड़ आयुष्मान कार्ड पाने वाले, 25 करोड़ ग़रीबी रेखा से बाहर आने वाले, 12 करोड़ शौचालय पाने वाले, 12 करोड़ किसान सम्मान निधि पाने वाले, 4 करोड़ आवास पाने वाले भारतीय हैं। दूसरी तरफ़ अपने दस साल के कार्यकाल में ऐतिहासिक घोटाला करने वाले परिवारवादी नेता और उनकी पार्टियां हैं। जयराम ठाकुर ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आपके एक वोट पर ही देश का भविष्य निर्भर करता है। इसलिए आप सभी भाजपा प्रत्याशी कंगना को भारी से भारी संख्या में वोट करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवधाम प्रोजेक्ट को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा: विक्रमादित्य सिंह

निर्माण मंत्री और सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी सदर विधानसभा में किए 31 करोड़ रुपये के उदघाटन और शिलान्यास मंडी, 10 नवम्बर। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश कांग्रेेस कमेटी की अध्यक्ष एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएचपीसी लिमिटेड, चमेरा-II पावर स्टेशन द्वारा जिला चम्बा में स्वच्छ पेयजल की दिशा में ऐतिहासिक कदम

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया पीएम श्री राजकीय आदर्श कन्या विद्यालय चम्बा में आर.ओ. वॉटर प्यूरीफायर का उद्घाटन एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा के विद्यालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपराजिता…मैं चम्बा की” अभियान : महिला प्रतिनिधियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – DC अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता

मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता की जागरूकता के लिए महिला पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी- अपूर्व देवगन एएम नाथ। चंबा, 8 जनवरी : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज विकासखंड चंबा के समिति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला राहत कोष में भेंट किया एक लाख रुपए का चैक

ऊना: शिवपुर महाल स्थित लिवगार्ड बैट्रीज़ प्राईवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक अक्षोय कुमार राऊत ने आज जिला राहत कोष में एक लाख रूपये का चैक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा को भेंट किया। उपायुक्त ने कोरोना...
Translate »
error: Content is protected !!