गढ़शंकर की सडक़ों पर कर्मश्यिल वाहन बिना नंबर पलेटों के शरेआम दौड़ रहे पुलिस अधिकांश तौर पर दोपहिया वाहनों के चलान काट कर अपने फर्ज की कर रही इतिश्रि

by

गढ़शंकर। तहसील गढ़शंकर की बिभिन्न सडक़ों पर कर्मश्यिल वाहन बिना नंबर पलेटों के शरेआम घूम रहे है। लेकि पुलिस ज्यादातर दो पहिया वाहनों के चलान काट कर यातायात नियमों को लागू करने के लिए कड़ी कारवाई दिखाते हुए खानापूर्ति कर रही है।
गढ़शंकर नंगल रोड़, गढ़ांकर श्री अनंदपुर साहिब रोड़, गढ़शंकर नवांशहर और बंगा सडक़ों सहित अन्य सडक़ों पर तेज गति से बिना नंबर प्लेटों ओवरलोडिड टिप्पर, ट्रैकटर ट्रालियां, पिकअप, 407 टैम्पों आदि कार्मशियल वाहन तेज गति से दौड़ते हुए यातायात निमयों की धज्जिया दिन रात उड़ाते दौड़ रहे है। लेकिन गढ़शंकर पुलिस दुारा अस्सी प्रतिशत के करीव सिर्फ दोपहिया वाहनों के चलान काट कर ही कारवाई कागजों में डाली जा रही है। तेज गति से बिना नंबर प्लेटों के दौड़ रहे वाहन किसी दुर्घटना को अंजाम देकर या कोई अपराधिक कारवाई कर असानी भाग सकते है और बाद में उन्हें पकडना भी पुलिस के लिए मुशकिल हो सकता है। जिक्रयोग है कि गढ़शंकर नंगल रोड़ पर तो अकसर दुर्घटनाए होती है और हर बार पुलिस दुर्घटना के बाद परिजनों के ब्यानों पर मामला दर्ज कर अपने फर्ज की इतिश्रि कर लेती है। उसके बाद फिर ढाक के तीन पात वाली कहावत चतार्थ करते हुए पुलिस फिर अगली दुर्घटना तक हाथ पर हाथ धरे रहती है।
डीएसपी जसप्रीत सिंह : कहां बिना नंबरों के वाहन सडक़ों पर घूम रहे है, मेरे नोटिस में नहीं है। लेकिन कोई भी वाहन बिना नंबर प्लेटों के बिना चलाया जा रहे तो उस पर नियमों के तहतत कड़ी कारवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

राम मंदिर में 22 जनवरी को लंगर का आयोजन करेंगे निहंग सिख- बाबा हरजीत सिंह बोले- भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा है, तो मैं कैसे पीछे रह सकता हूं

अयोध्या: निहंग सिख के एक वंशज ने कहा है कि वह अगले साल 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान भक्तों के लिए ‘लंगर’ का आयोजन करेंगे। निहंग सिख बाबा...
पंजाब

रिलायंस मॉल के सामने पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ रही कीमतों के विरोध में मोदी सरकार का पुतला फूंका।

गढ़शंकर – सीपीआईएम के आह्वान पर गढ़शंकर रिलायंस मॉल के सामने सीपीआईएम वर्करों ने महिंदर सिंह मेहताबपुर की अगुवाई में रैली निकालकर देश में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस की बढ़ रही कीमतों के मुद्दे...
article-image
पंजाब

लास्ट सीन….गवाहों के बयान : नाबालिग के अपहरण व हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद

लुधियाना :  गांव मलाक में कैफे चलाने वाले बलजिंदर सिंह उर्फ विक्की ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी गुरवीर सिंह अपने साथ अनमोलप्रीत को कैफे पर लाया था। बाद में वह उसे सफेद...
article-image
पंजाब

उद्योगों में अग्नि सुरक्षा को लेकर आपदा प्रबंधन नियमों का पूर्ण पालन करें सुनिश्चित – DC जतिन लाल

ऊना, 29 अप्रैल। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले में औद्योगिक इकाइयों में अग्नि सुरक्षा को लेकर सरकार के दिशा निर्देशों और आपदा प्रबंधन नियमों का पूर्ण पालन...
Translate »
error: Content is protected !!