बिलासपुर में वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण,

by

एएम नाथ। बिलासपुर 8 अगस्त :
जिला एवं सत्र न्यायधीश चिराग भानु सिंह ने वन विभाग के तत्वाधान में जिला मुख्यालय में वीरवार को वन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत किया और पौधारोपण कर जिला वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने का संदेश दिया।
इस दौरान जिला न्यायालय के एक दर्जन से अधिक पदाधिकारी जिनमें जिला विधिक सेवाए प्राधिकारण बिलासपुर, धीर ठाकुर, सिनियर सिविल जज एवम मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, मनीषा गोयल, सचिव (सिनियर सिविल जज एवम अतिरिक्त न्यायिक दण्डाधिकारी) जिला विधिक सेवाए प्राधिकरण, राघव गुप्ता मोबाईल ट्रैफिक मैजीस्ट्रेट, राजीव कुमार वनमण्डलाधिकारी(आइएफएस), नरेन्द्र सिंह वन पर्यक्षेत्र अधिकारी, विजय ठाकुर बार एसोसियेशन अध्यक्ष ने अर्जुन, अमरूद, आवला, कचनार, भेड़ा के पौधों का रोपण किया।
जिला एवं सत्र न्यायधीश चिराग भानु सिंह ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की जरूरत है। पेड़ों को लगाने के साथ उनकी देखभाल भी जरूरी है। प्रकृति सुरक्षित रहेगी तभी हमारा भविष्य भी सुरक्षित रह पाएगा। अधिक से अधिक पौधारोपण कर वातावरण को स्वच्छ व शुद्ध रखना है तथा प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर लोगों को जागरूक जागरूक करने की आवश्यकता है ताकि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण अशुद्ध होते वातावरण से आने वाली पीढ़ी के लिए इसे अनुकूल बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण का संतुलन रखने के लिए जन सहभागिता से वृक्षारोपण करना होगा। वृक्षारोपण से प्राकृतिक आपदाओं से बचाव होता है। आने वाली पीढ़ी के स्वच्छ वातावरण देने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करना आवश्यक है। प्रदेश के किसी भी हिस्से में आपदा से संपूर्ण राज्य प्रभावित होता है। वनों की कटाई, जल स्रोतों का दूषित होने जैसी समस्याएं हमारे सामने है, जिसका समाधान पौधारोपण ही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सफलता की कहानी : अक्षत ऊर्जा दिखा रही स्वरोजगार का नया उजाला

एएम नाथ।  सरकाघाट, 27 नवंबर : सरकाघाट के जंन्धरू खुर्द में शेर-ए-पंजाब सोलर प्लांट से हो रही लाखों की आमदनी  अक्षय ऊर्जा से विद्युत उत्पादन के सफल प्रयास स्वरोजगार का नया उजाला लेकर आए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू के डोभी में पैराग्लाइडिंग करते महिला पर्यटक की दर्दनाक मौत

एएम नाथ। कुल्लू : जिला कुल्लू के अंतर्गत डोभी नामक स्थान में एक पैराग्लाइडिंग साइट पर बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में पैराग्लाइडिंग करती एक महिला पर्यटक की मौत का समाचार है। बताया जा रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की पंचायती राज संस्थाओं की चुनावी तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध प्रबंधों के निर्देश

ऊना, 27 अप्रैल. ऊना जिले में प्रस्तावित पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला राहत कोष में भेंट किया एक लाख रुपए का चैक

ऊना: शिवपुर महाल स्थित लिवगार्ड बैट्रीज़ प्राईवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक अक्षोय कुमार राऊत ने आज जिला राहत कोष में एक लाख रूपये का चैक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा को भेंट किया। उपायुक्त ने कोरोना...
Translate »
error: Content is protected !!