समेज के 37 प्रभावित परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जायेंगे – DC अनुपम कश्यप

by

शिमला (रामपुर) 07 अगस्त उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज देर शाम झाकड़ी के मोनल गेस्ट हाऊस में समेज में चल रहे राहत एवम पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राहत कार्यों में लगे सेना, आई टी बी पी, सी आई एस एफ, एन डी आर एफ, पुलिस, होम गार्ड्स, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो साथ समेज़ गांव के पंचायत प्रधान व उप-प्रधान ने भाग भी भाग लिया।
बैठक में उपायुक्त ने जानकारी दी की समेज गांव के 37 प्रभावित परिवारों को दो दिनों के भीतर मुफ्त गैस सिलेंडर आबंटित की जाएगी। उपायुक्त ने विभिन्न एजेंसियो द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रसंशा व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सर्च अभियान का क्षेत्र को और व्यापक किया जाएगा। समेज में कार्य कर रहे मशीनों को अगले आदेश तक नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने पंचायत सचिन समेज़ को निर्देश दिए की दो दिनों के भीतर प्रभावित परिवारों के आश्रितों की सूची तैयार करे ताकि फर्स्ट डिपेंडेंट को मुआवजा राशि प्रदान किया जा सके। बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारी ने जानकारी दी की यदि मौसम ठीक रहा तो दो दिनों के भीतर बिजली बहाल कर दी जाएगी।
प्रधान ग्राम पंचायत समेज मोहन लाल ने सरकार द्वारा समेज़ में किए जा रहे राहत व पुनर्वास कार्यो पर प्रसंशा व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जस्टिस अजय मोहन गोयल ने किया लाईब्रेरी बुक हब में अधोसंरचना स्तरोनयन एवं आधुनिकीकरण कार्य का लोकार्पण

सोलन :  पुराना उपायुक्त कार्यालय सोलन में स्थापित ‘लाईब्रेरी बुक हब’ में अधोसंरचना स्तरोनयन एवं आधुनिकीकरण कार्य का हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल आज यहां लोकार्पण किया।    ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विहिप नेता विकास प्रभाकर की हत्या मामले में एनआईए ने पंजाब में की छापेमारी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता विकास प्रभाकर की हत्या मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को पंजाब में छापेमारी की।  प्रभाकर उर्फ ​​विकास बग्गा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन छात्रों ने पुलिस चौकी में घुसकर पुलिस कर्मचारी से की मारपीट

रोहित भदसाली। शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के तीन छात्रों ने पुलिस चौकी में घुसकर रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारी से मारपीट कर दी। आरोपियों ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ भी की। पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लुहरी जल विद्युत परियोजना की पुनर्वास हुआ पुनर्स्थापना कमेटी की बैठक आयोजित : DC आशुतोष आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता

कुल्लू 27 जनवरी  : उपायुक्त आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में आज यहां लुहरी जल विद्युत परियोजना की पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!