अन्वेषा कंसल बनी एस.के. यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल की ब्रांड एम्बेसडर : दिल्ली में क्राउन और ट्रॉफी से सम्मानित हुई नालागढ़ की प्रतिभा

by

मॉडलिंग और डांस में राष्ट्रीय स्तर पर चमक रही अन्वेषा कंसल

नरेंद्र भारती। मंडी : नालागढ़ की होनहार बेटी अन्वेषा कंसल ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय स्तर पर मॉडलिंग और नृत्य में अपनी अलग पहचान बना चुकी अन्वेषा कंसल को एस.के. यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल ने मॉडलिंग के लिए अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। यह सम्मान उन्हें दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया, जहाँ उन्हें क्राउन, ट्रॉफी और उपाधि से भी सम्मानित किया गया।
दून वैली पब्लिक स्कूल की प्लस टू मेडिकल की छात्रा अन्वेषा ने बहुत कम उम्र में ही कला और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उनकी प्रतिभा केवल मॉडलिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने डांस के क्षेत्र में भी पूरे भारत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अन्वेषा रियलिटी शो ‘किसमें कितना है दम सीजन-4’ की विजेता रह चुकी हैं। इसके अलावा वह महिला एकता मंच द्वारा आयोजित पहाड़ी डांस प्रतियोगिता की विजेता, हिमाचल हुनरबाज सीजन-2 की विजेता तथा रियल फाइटर डांस प्रतियोगिता की भी विजेता रह चुकी हैं।
साथ ही ऑनलाइन राष्ट्रीय टैलेंट प्रतियोगिता 2020 में अन्वेषा ने पूरे भारत में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया था। उनकी निरंतर सफलता से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा नालागढ़ क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
अन्वेषा की इस उपलब्धि पर नालागढ़ साहित्य कला मंच के अध्यक्ष यादव किशोर गौतम, उपाध्यक्ष प्रो. रणजोध, ई. जीवन धीमान, नालागढ़ स्त्री सभा की अध्यक्ष कृष्णा बंसल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रमल प्रवीण सोनी, पेंशनर्स संघ तथा नालागढ़ विकास मंच के प्रधान नरेश घई सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं।
अन्वेषा के पिता अदित कंसल सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं, जबकि उनकी माता शिक्षा कंसल गणित की प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। परिवार की शैक्षिक पृष्ठभूमि और संस्कारों का प्रभाव अन्वेषा की सफलता में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
आज अन्वेषा कंसल युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं और उनकी उपलब्धियाँ यह साबित करती हैं कि लगन और मेहनत से किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 460 करोड़ रुपये वितरित: 1899 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि शीघ्र की जाएगी वितरित

 एएम नाथ। शिमला : पर्यटन विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की आज यहां समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को मज़बूत बनाकर स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर हिमाचल के लिए निरन्तर कार्यरत – संजय अवस्थी

ग्राम पंचायत ग्याणा में 50 लाख रुपए की योजनाओं के लोकार्पण,  ‘सरकार गांव के द्वार’ में सुलझाई समस्याएं एएम नाथ।  अर्की  :  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मियावाकी विधि के अन्तर्गत डलहौजी वन मण्डल में श्रमदान से किया पौधरोपण

चडलहौजी,  10 अगस्त : वन मण्डल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने बताया कि नई पौधरोपण विधि मियावाकी के अन्तर्गत आज नरोला, वन परिक्षेत्र चुवाड़ी में जामुन, आंवला, कचनार, आम, अर्जुन , शीशम, पानसरा, बाँस,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला के त्रिदेव और पंच परमेश्वर सम्मेलन में बोल नेता प्रतिपक्ष : सिर्फ़ भारत ही नहीं दुनिया के लोग चाहते है नरेन्द्र मोदी बने प्रधानमंत्री :जयराम ठाकुर

  अभी इंडी गठबंधन सीटों के समझौतों में उलझा है और बीजेपी ने 195 प्रत्याशी भी उतार दिये एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार...
Translate »
error: Content is protected !!