स्मार्ट मीटर स्थापित करने में सहयोग करें सभी उपभोक्ता: सहायक अभियंता तेजू राम

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के मुख्य अभियंता (ऑपरेशन) द्वारा जारी निर्देशों एवं विद्युत अधिनियम-2003 के प्रावधानों के अनुसार सभी उपभोक्ताओं के परिसरों में स्मार्ट मीटर लगाने एवं पुराने मीटरों के प्रतिस्थापन का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है इस संबंध में सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल चंबा नं-1, तेजू राम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर, पारदर्शी एवं आधुनिक विद्युत सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटरिंग प्रणाली से बिजली खपत की सटीक जानकारी, बिलिंग में पारदर्शिता तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा सुनिश्चित होगी।
उन्होंने बताया कि विद्युत अधिनियम-2003 के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अधिकृत अधिकारियों को निरीक्षण परीक्षण एवं मीटर प्रतिस्थापन के लिए उपभोक्ता परिसर में प्रवेश करने का वैधानिक अधिकार प्राप्त है।
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। यदि कोई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगाने में बाधा उत्पन्न करता है या अधिकृत अधिकारियों को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं देता है, तो अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार 24 घंटे का नोटिस देने के उपरांत उसकी विद्युत आपूर्ति विच्छेदित की जा सकती है।
अतः सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे अनावश्यक असुविधा से बचने हेतु स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य में सहयोग करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मित्र भर्ती के लिए 30 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन : वन मंडल हमीरपुर की 70 बीटों में भरा जाएगा एक-एक पद

हमीरपुर 04 दिसंबर। वन वृत्त हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले वन मंडल हमीरपुर, ऊना और देहरा की कुल 194 वन बीटों में वन मित्रों की भर्ती के लिए 30 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

स्कार्पियों चालक ने लगाई ब्रेक, 5 गंभीर घायल, सिवल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती : गाय को बचाने स्कार्पियों चालक ने लगाई ब्रेक पीछे से आ रही निजी कंपनी बस ने टक्कर मारी, बस के पीछे से टकराई आई-20 कार

गढ़शंकर- गढ़शंकर होशियारपुर सडक़ पर गांव भज्जलां टर्न के पास गाय को स्कार्पियों चालक बचाने की कोशिश कर हा था तो पीछे से एक निजी कंपनी की तेज रफतार बस ने टक्कर मार दी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सलमान किससे माफी मांगे – आपने कितने लोगों से माफी मांगी, कितने जानवरों की आपने जान बचाई – सलीम खान

मुंबई – एनसीपी नेता बाबा सद्दिकी की हत्या के बाद बालीवुड अभिनेता सलमान खान को हर रोज धमकियां मिल रही है। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने सलमान खान का सद्दिकी से ज्यादा बुरा हाल करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नव-निर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज यहां लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र से नव-निर्वाचित विधायक अनुराधा राणा तथा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से नव-निर्वाचित विधायक विवेक शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ से...
Translate »
error: Content is protected !!