दुली–चमियारा–भितलु सड़क का विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण

by

समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

एएम नाथ। शाहपुर, 23 फरवरी : शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज दुली–चमियारा–भितलु सड़क का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान काकड़ा, सेल, चमियारा तथा भितलु सहित विभिन्न गांवों के लोगों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया और अपने-अपने गांवों की समस्याओं से अवगत करवाया। विधायक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया, जबकि शेष मामलों को शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जहां-जहां भू-स्खलन हुआ है, वहां आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण करने के आदेश भी दिए गए, ताकि भविष्य में सड़क को नुकसान से बचाया जा सके।

इसके अतिरिक्त उन्होंने बरसाती नालों से पानी की समुचित निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि सड़क की स्थिति बेहतर बनी रहे।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, अधीक्षण अभियंता नेशनल हाईवे मनीष सहगल, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, बीडीओ रैत कमलजीत, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, जेई राजीव शर्मा, एचआरटीसी के निदेशक विवेक राणा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, नवनीत शर्मा, अजय बबली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हाइबिस्कस योजना का किया शुभारंभ : जैव विविधता संरक्षण के लिए 2 करोड़ रुपये जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में जैव विविधता संरक्षण को सुदृढ़ बनाने तथा सतत आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने सिपुर में पौधरोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का किया आह्वान

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला जिला के मशोबरा ब्लॉक के सिपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी और वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 अप्रैल को संतोषगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती – कुलदीप धीमान

ऊना, 6 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग और डॉ. बी.आर. अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी संतोषगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 14 अप्रैल को गुरु रविदास मंदिर संतोषगढ़ के परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने मंडी के आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री*

रोहित जसवाल।  ऊना, 9 जुलाई. आपदा की कठिन घड़ी में पारस्परिक सहयोग और मानवीय सरोकार का परिचय देते हुए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना ने बुधवार को मंडी जिले के लिए राहत सामग्री भेजी।...
Translate »
error: Content is protected !!