14 अप्रैल को संतोषगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती – कुलदीप धीमान

by
ऊना, 6 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग और डॉ. बी.आर. अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी संतोषगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 14 अप्रैल को गुरु रविदास मंदिर संतोषगढ़ के परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप धीमान ने दी।
श्री धीमान ने बताया कि इस दौरान जागरूकता और स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति से संबंधित लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जागरूक करना तथा उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि आयोग प्रदेशभर में ऐसे शिविरों के माध्यम से वंचित वर्गों को उनके अधिकारों, सुविधाओं और अवसरों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध होगा। श्री धीमान ने इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
आयोग के सदस्य डॉ. विजय डोगरा ने बताया कि आयोग समय-समय पर ऐसे जागरूकता शिविर आयोजित करता है, जिनका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी पहुँचाकर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
कार्यक्रम में आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा, सदस्य शालिनी जम्वाल, आयोग के सचिव विनय मोदी, उपमंडल अधिकारी ऊना अभिषेक मित्तल, डीएसपी ऊना अजय ठाकुर, जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित, तहसील कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग बलराम महे, डॉ. बी.आर. अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी सतोखगढ़ के प्रधान सुरेंद्र बस्सी, उपप्रधान सुलेन्द्र चोपड़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य की ‘कंगना’ को “चुनौती” : केंद्र से घनिष्ठ नजदीकियां हैं तो कर्मचारियों के 9 हजार करोड़ वापिस लाए :  जनता तय करे कि उन्हें एक अभिनेता चाहिए या फिर हर समय उनके साथ खड़ा रहने वाला नेता – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। (चैल चौक) मंडी :  कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को चुनौती दी है कि अगर वह प्रदेश के कर्मचारियों की हितैषी हैं और केंद्र सरकार के साथ उनकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 हजार डीओ नोट पहुंचे : आवश्यक आवेदनों पर ही विचार का फैसला

एएम नाथ। शिमला : शिक्षकों के तबादलो को लेकर स्कूल शिक्षा निदेशालय में तबादलों से संबंधित 18 हजार डीओ नोट पहुंच गए हैं। मंत्रियों, विधायकों से आवेदन मंजूर करवाकर शिक्षकों ने तबादलों के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा-भरमौर मार्ग बहाली में लगेगा 10 दिन का वक्त : कुलदीप सिंह पठानिया

पठानियाबोले, आपदा से ज़िला में करीब 1100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है कहा, मणिमहेश यात्रा में फंसे करीब 10 हज़ार श्रद्धालु निकाले जा चुके हैं एएम नाथ। शिमला :  भारी बारिश से जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी से पहले युवक की आत्महत्या : दो दिन बाद होनी थी शादी

कपूरथला:  कपूरथला में एक  29 वर्षीय युवा कारोबारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की शादी दो दिन बाद तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और...
Translate »
error: Content is protected !!