आकांक्षी जिला,आकांक्षी खंड पांगी व तीसा और संपूर्णता अभियान 2.0 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

by

एएम नाथ। चम्बा, 23 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के कॉन्फ्रेंस कक्ष में आकांक्षी जिला कार्यक्रम, आकांक्षी खंड तीसा व पांगी तथा संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत नीति आयोग द्वारा निर्धारित प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नीति आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न विभागीय संकेतकों की बिंदुवार एवं विस्तृत समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुओं के एफएमडी (खुरपका-मुंहपका) टीकाकरण प्रतिशत की समीक्षा करते हुए अधिकतम पशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित कर लक्ष्य की शीघ्र प्राप्ति के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के अंतर्गत आकांक्षी खंड तीसा व पांगी में पर्याप्त बालिका शौचालय सुविधा युक्त विद्यालयों के प्रतिशत संकेतक की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर सतत रूप से शत-प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करने को कहा।
महिला एवं बाल विकास विभाग के संकेतकों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने प्रमुख लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला उपनिदेशक, उद्यान विभाग को सूक्ष्म सिंचाई योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में और तेजी लाने को कहा, ताकि पूर्ण संतृप्ति प्राप्त की जा सके।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने आकांक्षी खंडों में मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) जांच अभियान में गति लाने के निर्देश दिए। वहीं, प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक को फसल बीमा योजना, मुद्रा लोन तथा जीवन ज्योति बीमा योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए प्रयास तेज करने को कहा।
उपायुक्त ने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम, आकांक्षी खंड कार्यक्रम तीसा व पांगी तथा संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत निर्धारित अधिकांश प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों में संतृप्ति प्राप्त की जा चुकी है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जालम सिंह भारद्वाज, उपनिदेशक उद्यान प्रमोद शाह कृषि भूपेंद्र सिंह, पशुपालन राकेश भंगलिया, प्रबंधक अग्रणी बैंक डीसी चौहान, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कमल किशोर शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी तिलक कुमार व प्रिंसिपल डाइट नर्मता शर्मा उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर आर्थिकी को सुदृढ़ करने में बैंक अहम : DC मनमोहन शर्मा

एएम नाथ। सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि समय पर ऋण प्रदान कर लक्षित वर्गों की आर्थिकी को मज़बूत करने में बैंक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मनमोहन शर्मा गत दिवस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चौपाल के पीएम श्री स्कूल के विद्यार्थियों ने CM सुक्खू से की मुलाकात ….शिक्षक उपलब्ध करवाने पर जताया आभार

एएम नाथ। शिमला : विधानसभा परिसर, शिमला में पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौपाल के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली व मुफ्त फोन सेवा 1098 से करवाया अवगत

पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चवाड़ी व प्राथमिक विद्यालय ओइल में आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग, बाल-मजदूरी, बाल-विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने किया अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय-II, नूरपुर का लोकार्पण

एएम नाथ। नूरपुर : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से नूरपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय-II का लोकार्पण किया। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!