Himachal News : सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले डोप टेस्ट अनिवार्य होगा …सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले डोप टेस्ट अनिवार्य होगा : मुख्यमंत्री : मुख्यमंत्री

by

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को प्रशासनिक सचिवों के साथ आयोजित बैठक में बजट घोषणा के अनुसार चतुर्थ श्रेणी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित ग्रेच्युटी एवं अवकाश नकदीकरण के भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागाध्यक्षों को करुणामूलक आधार पर नौकरी के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों का पूरा विवरण उपलब्ध करवाने को कहा ताकि प्रदेश सरकार इन मामलों में उचित निर्णय ले सके।

Himachal News Dope Test 

मुख्यमंत्री ने चिट्टा तस्करी में संलिप्त पाए गए सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चिट्टा के विरुद्ध जन आंदोलन शुरू किया है तथा नशा माफिया के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। युवाओं को नशे की बुराई से बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सरकारी सेवा में नियुक्ति से पहले अभ्यर्थियों का डोप टेस्ट अनिवार्य करने और इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों से रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए, ताकि इन्हें शीघ्र भरा जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 500 पद भरने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री ने हाल ही में आए तूफान के कारण वन भूमि पर गिरे और उखड़े पेड़ों की जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन पेड़ों को हटाने के लिए 1 जून से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गिरे हुए पेड़ों को हटाने में देरी से राज्य को संसाधनों की हानि होती है इसलिए वन विभाग प्राथमिकता के आधार पर इनका शीघ्र निष्पादन और निस्तारण सुनिश्चित करे।
मुख्य सचिव संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत एवं ओंकार चंद शर्मा, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर और आशीष सिंहमार सहित अन्य प्रशासनिक सचिव इस बैठक में उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देश के लिए गुरू गोबिंद सिंह ने दिया महान बलिदान : उप मुख्य सचेतक पठानिया

एएम नाथ : धर्मशाला, 11 जनवरी। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपनी धर्मपत्नी एवं बेटी सहित 39 मील के सिहोलपुरी में गुरू पर्व पातशाही दसवीं श्री गुरु गोविंद सिंह गुरुद्वारा में जा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के खलचियां में जली एचआरटीसी बस, बाल-बाल बची सवारियां : हमीरपुर से अमृतसर जा रही थी बस, बीच सफर अचानक आग लगने से हुआ हादसा

एएम नाथ । हमीरपुर :  हमीरपुर से अमृतसर रूट पर जा रही हमीरपुर डिपो की बस पंजाब में जल कर राख हो गई। खलचियां नामक जगह पर चलती बस में अचानक आग की चिंगारियां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी में पुलिस ने 56 पेटी शराब के साथ एक ग्रिफ्तार

बद्दी, 17 अप्रैल  । जिले के औधोगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस ने किराए के कमरे से चलाए जा रहे अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है । इस संदर्भ में मुख्य आरोपी को...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आईआईआईटी ऊना के 8वें दीक्षांत समारोह में 206 विद्यार्थी हुए दीक्षित …..हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल

प्रधानमंत्री के “सबका प्रयास” के संकल्प को नई ऊर्जा व दिशा प्रदान करेंगे युवा इंजीनियर : कविंद्र गुप्ता आपदा प्रबंधन, कृषि और जल संरक्षण में नवाचार पर जोर रोहित जसवाल।  ऊना, 3 सितंबर. हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!