भाजपा की अगली चाल क्या यह है…..राज्यसभा चुनाव की आड़ में मिशन लोटस, बहुमत पर संशय

by

एएम नाथ। शिमला
…तो क्या, भाजपा ने राज्यसभा चुनाव की आड़ में ‘मिशन लोटस’ का खेल खेला है। ये सवाल, परिणाम घोषित होने के बाद तेजी से राजनीतिक हलकों में पूछा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक असल खेल राज्य में कांग्रेस की सरकार को गिराने का हो सकता है। इसकी बिसात राज्यसभा चुनाव में बिछाई गई।
स्तब्ध करने वाली बात ये रही कि भाजपा ने एक-दो नहीं, बल्कि 9 विधायकों का समर्थन जुटा लिया। चूंकि, बुधवार को विधानसभा में बजट पारित होना है। अब ये विधायक 28 फरवरी को विधानसभा में नहीं पहुंचते हैं तो सदन में कांग्रेस के पास 34 का आंकड़ा होगा। इसमें से दो विधायक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद पर काबिज हैं।
चुनावी नतीजे के बाद सुक्खू सरकार के पास सरकार को बचाने की अग्निपरीक्षा आ गई है। विधानसभा में 35 का जादुई आंकड़ा करने का इंतजाम करना होगा, साथ ही ये भी पक्का करना होगा कि 34 का संख्या बल न घटे। क्योंकि, क्यास ये भी हैं कि भाजपा का मिशन अपने पाले के विधायकों की संख्या बढ़ाने का है।
राजनीतिक विश्लेषकों का ये भी मानना है कि ऐसे हालात पैदा करने से पहले कांग्रेस के विधायक अपनी सदस्यता को दांव पर लगाने का मन बना चुके होंगे। भाजपा भी यही चाह रही है कि 29 फरवरी को सुक्खू सरकार अल्पमत में आ जाए, इसके बाद विधानसभा को भंग करने की प्रक्रिया आगे बढ़ सके। ताकि लोकसभा चुनाव के साथ ही हिमाचल में विधानसभा का चुनाव करवाया जा सके।
राज्यसभा की वोटिंग के बाद विधानसभा में लंच के बाद सदन की कार्यवाही में 6 कांग्रेसी विधायकों समेत निर्दलीय विधायक भी नजर नहीं आ रहे थे। चूंकि क्रॉस वोटिंग की जानकारी राष्ट्रीय मीडिया में पहुंची। यहां से एक बात साफ हो गई थी कि भाजपा राज्यसभा का चुनाव जीतने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है। माना जा रहा है कि राज्य सभा की क्राॅस वोटिंग के बावजूद कांग्रेस विधायकों को निष्कासित करने में हड़बड़ाहट नहीं दिखाएगी, ताकि 29 को उम्मीद बरकरार रहे।
दरअसल, समूचे घटनाक्रम में कांग्रेस ने एक के बाद एक कई गलतियां की हैं। राज्यसभा के चुनाव की परंपरा है कि ये सर्वसम्मति से ही होता रहा है। इस बार भाजपा ने हर्ष महाजन को प्रत्याशी बनाया। हालांकि, हर्ष महाजन निर्वाचन की राजनीति से लंबे अरसे से बाहर रहे हैं, लेकिन राजनीति में चाणक्य माने जाते रहे हैं। कांग्रेस से भाजपा में एंट्री हुई थी, लेकिन कांग्रेस के रुष्ट विधायकों से संपर्क में रहे होंगे। कांग्रेस को हर्ष महाजन का नामांकन दाखिल होते ही सचेत हो जाना चाहिए था।
इसके बाद सुधीर शर्मा व राजेंद्र राणा के बगावती तेवर भी अनदेखे कर दिए गए। राजेंद्र राणा ने तो खुलकर ही ये बोल दिया था कि वो भाजपा में जा सकते हैं। सुधीर ने भी वीडियो बाइट में साफ-साफ संकेत दिए थे। इसके बावजूद सरकार के नुमाइंदों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
सरकार होते हुए भी भाजपा शिमला से कांग्रेस के विधायकों को बेहद ही आसानी से पंचकूला पहुंचाने में सफल हो गई, लेकिन इसकी भनक तक सरकार को नहीं लगी।
सवाल ये भी है कि भाजपा के लिए समूचे राजनीतिक घटनाक्रम का चाणक्य कौन बना। पर्ची से चुनाव जीते हर्ष महाजन को तो रणनीतिकार माना जाता है, लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल भी कम नहीं आंके जा सकते। मंगलवार को सुबह से हर्ष महाजन व डाॅ. राजीव बिंदल नजर नहीं आए। चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद हर्ष महाजन व डाॅ. बिंदल एक साथ मीडिया के सामने पहुंचे।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की मौजूदगी में डाॅ. राजीव बिंदल ने ही मीडिया से बात की। ऐसी भी संभावना जाहिर की जा रही है कि भाजपा ने डाॅ. राजीव बिंदल को प्रदेश अध्यक्ष की कमान ही मिशन लोटस को अमली जामा पहनाने के लिए दी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

केजरीवाल को ईडी के नए समन पर कानूनी राय लेगी आप: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय

नई दिल्ली, 23 दिसंबर :  आम आदमी पार्टी  विपश्यना से लौटने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा भेजे गए नए समन पर कानूनी राय लेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आरोपी युवती का बॉयफ्रेंड भी रोहड़ू से ग्रिफ्तार : आरोपी युवती पर 60 से ज्यादा वीडियो वायरल करने का आरोप

खरड़ : पंजाब में मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 60 से ज्यादा छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल केस में आरोपी युवती के बाद पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को भी गिरफ्तार कर...
article-image
पंजाब

पंजाब में 20 जनवरी तक बढ़ेंगी छुट्टियां? शिक्षकों ने सरकार के सामने रखी बड़ी मांग

चंडीगढ़ : पंजाब में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे को लेकर राज्य के सरकारी शिक्षकों ने 13 जनवरी तक घोषित छुट्टियों को बढ़ाकर 20 जनवरी तक करने की अपील की है। शिक्षकों का...
article-image
पंजाब

31 अगस्त तक करवा सकते हैं किसान आलू फसल का बीमा – डॉ कुलभूषण धीमान

रोहित भदसाली। ऊना, 7 अगस्त। जिला के किसान अपनी आलू फसल का बीमा 31 अगस्त तक करवाना सुनिश्चित करें। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक कृषि डॉ कुलभूषण धीमान ने बताया कि एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी...
Translate »
error: Content is protected !!