कांग्रेस ब्लॉक समिति सदस्य के पति व देवरानी की गोलियां मारकर हत्या, पुत्र गंभीर घायल : पुलिस 9 लोगों के इलावा 10-15 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ किया मामला दर्ज

by

रोपड़ : करतारपुर में पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस ब्लॉक समिति सदस्य भोली देवी के पति व देवरानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और दौरान गोलियां लगने से उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 9 के खिलाफ नाम से और 10-15 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। लोगों के मुताबिक आरोपियों ने गांव में भी गोलियां चलकर माहौल को दहशतजदां किया और फिर लोगो के एकत्र होने पर भागे।
पुलिस को दिए बयान में राजकुमार पुत्र साधु राम निवासी करतारपुर ने बताया उनके बड़े भाई कर्म चंद ने उन्हें 30 अक्तूबर को बताया कि उनके बेटे संदीप कुमार को रवि कुमार पुत्र हरी राम फोन करके जान से मारने की धमकी दे रहा है। उन्होंने अपने भाई को कहा कि कोई बात नहीं हम सुबह बैठकर बात कर आपस में निपटा लेंगे। घबराने की कोई बात नहीं है। लेकिन रात करीब 10 बजे उनके बरामदे की लाइट जल रही थी, तभी एकदम उनके गांव के रवि कुमार, काला पुत्र हरीराम उर्फ चूहडू, जसवंत सिंह उर्फ बंतू पुत्र रत्ती राम, रोहित कुमार पुत्र जै चंद, नीरज कुमार पुत्र जै चंद, पामपा पुत्र रोशन लाल, लवली पुत्र चमन लाल, धर्मपाल पुत्र सरूप राम और साथ 10-15 अज्ञात व्यक्ति उनके घर आ गए और रवि कुमार ने उन्हें ललकारे मरने लगए और उन्होनों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी।
रोहित कुमार के हाथ में भी रिवाल्वर था। उसने भी फायरिंग की। फायरिंग में एक गोली उनकी भाभी गीता पत्नी धर्मपाल के पेट में लगी जबकि दूसरी गोली उनके भाई कर्म चंद के कमर के नजदीक लगी जबकि एक अन्य गोली उनके भतीजे संदीप कुमार के मुंह पर लगी और एक गोली उनके मुंह को छूकर निकल गई। इसके अलावा भी उन्होंने कई गोलियां चलाई। इस दौरान उनके साथ अन्य अज्ञात युवक किरपानों और डंडे से लैस थे। जब हमने शोर मचाया तो पड़ोसी एकत्र हो गए जिसे देखकर उक्त हमलावर मौके से धमकिया देते भाग निकले।

जिसके बाद सभी को निजी वाहन से अपने घायल भाई कर्म चंद, भाभी गीता देवी और भतीजे संदीप कुमार को सरकारी अस्पताल सिंहपुर ले गया। यहां डॉक्टरों ने उनके भाई कर्म चंद और उनकी भाभी गीता देवी को मृत घोषित कर दिया। उनके भतीजे की हालत गंभीर देखते उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया। राजकुमार ने बताया कि उक्त हमला जय की चंद शह पर किया गया है, क्योंकि हमारे बच्चों का पहले रवि कुमार से झगड़ा हो गया था। इसका पंचायत में समझौता भी हो गया था। इसी रंजिश तहत उक्त व्यक्तियों ने उनके घर पर हमला किया है। उधर पुलिस ने रवि कुमार, काला, जसवंत सिंह, रोहित कुमार, नीरज कुमार, पमपा, लवली, धर्मपाल और जय चंद सहित 10-15 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि दो आरोपियों को काबू कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

देश में चल रहे किसान अंदोलन की हर तरह सहायता की जाएगी: हंस

गढ़शंकर: डैमोक्रेटिक टीचर्ज फ्रंट पंजाब की ईकाई गढ़शंकर की विशेष मीटिंग जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह डानसीवाल की अध्यक्षता में हुई। जिसकी जानकारी देते हुए जिला सचिव हंस राज ने बताया कि मीटिंग में मानसा में...
article-image
पंजाब

Food Safety Team of Health

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha : As per the orders of Honorable Commissioner Food and Drug Administration Punjab Mr. Dilraj Singh IAS and Civil Surgeon Hoshiarpur Dr. Pawan Kumar Shagotra and as per the guidelines of...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले हरीश को दिल्ली में दी गई अंतिम विदाई

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले हरीश राणा आखिर दुनिया को अलविदा कह गए। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एंपायर सोसाइटी निवासी हरीश ने मंगलवार शाम को अंतिम सांस...
article-image
पंजाब

चौथा टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट निरंतर जारी खन्ना और चेची की ओर से की गई विशेष तौर पर शामहूलियत

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : डिसेबल्ड पर्सन वेलफेयर सोसाइटी, होशियारपुर की ओर से चौथा टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी सोसाइटी के प्रधान संदीप शर्मा ने दी। टूर्नामेंट के पहले...
Translate »
error: Content is protected !!