मान सरकार ने ई-निलामी के जरिए ग्रुप हाउसिंग, मल्टीप्लेक्स, वाणिज्यिक खंड बेचकर 2945 करोड़ रुपये जुटाने का किया दावा

by

नई दिल्‍ली. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार ने ई-निलामी के जरिए ग्रुप हाउसिंग, मल्टीप्लेक्स, वाणिज्यिक खंड बेचकर 2945 करोड़ रुपये जुटाने का दावा किया है. राज्‍य सरकार का कहना है कि पंजाब शहरी योजना और विकास प्राधिकरण (पीयूडीए) और अन्य क्षेत्रीय विकास प्राधिकरणों ने 16 सितंबर 2024 को संपन्न हुई विभिन्न संपत्तियों की ई-नीलामी सबकुछ बेहद पारदर्शी तरीके से किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-नीलामी के नतीजों ने राज्य सरकार की इंवेस्‍टर फ्रेंडली नीतियों पर मुहर लगा दी है.

मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 सितंबर को शुरू हुई इस ई-नीलामी में ग्रुप हाउसिंग, मल्टीप्लेक्स, वाणिज्यिक खंड, आवासीय भूखंड, एससीओ, बूथ, दुकानें, एससीएफ और अन्य प्रकार की संपत्तियां शामिल थीं. इस बड़ी सफलता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आवास और शहरी विकास विभाग के तहत काम करने वाले विकास प्राधिकरणों ने समाज के सभी वर्गों के लोगों को अपने सपनों की संपत्ति हासिल करने का मौका दिया है. भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इन संपत्तियों की नीलामी को आम जनता से अच्‍छी प्रतिक्रिया मिली है. खासकर उन लोगों से जो आवासीय प्लॉट के मालिक बनना चाहते थे या वाणिज्यिक प्रतिष्ठान शुरू करने की योजना बना रहे थे.

162 संपत्तियों की बोली :  सीएम ने सभी अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पेशेवर और जिम्मेदारी के साथ यह सुनिश्चित किया कि पूरी नीलामी प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी तरीके से चले. मुख्यमंत्री ने बताया कि पीयूडीए को 162 ओयूवीजीएल संपत्तियों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं. गमाडा ने सेक्टर 62 के दो वाणिज्यिक हिस्सों की सफलतापूर्वक नीलामी की, जिनमें से एक ईको सिटी-1 और दूसरा एयरोसिटी में स्थित है.

25 परसेंट भुगतान पर मिलेगा कब्‍जा :  इसके अलावा, तीन ग्रुप हाउसिंग साइट क्रमशः सेक्टर 66, ईकोसिटी-2 और मेडिसिटी में स्थित हैं. एसएएस नगर के विभिन्न सेक्टरों में स्थित 16 एससीओ और 12 बूथ भी नीलाम किए गए. इसी तरह, GLADA ने 32 संपत्तियों की नीलामी की, BDA ने 23 संपत्तियों की नीलामी की, ADA और JDA को क्रमशः 34 और 22 संपत्तियों के लिए बोली लगाने वाले मिले और PDA ने 17 संपत्तियों की नीलामी की. भगवंत सिंह मान ने कहा कि सफल बोलीदाताओं को 10% भुगतान जमा करने पर साइटें आवंटित की जाएंगी और कुल बोली राशि का 25% भुगतान करने पर उन्हें कब्जा सौंप दिया जाएगा.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

In Conversation with Senior Journalist

Hoshiarpur/5 June /Daljeet Ajnoha :  In an exclusive interaction with senior journalist Sanjeev Kumar, the Business Head of Sonalika Agro Solutions, Mr. Deepak Kranti Sharma, emphasized the company’s commitment to empowering farmers through advanced...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने ED-CBI के बाद अब NIA जांच की सिफारिश की : केजरीवाल पर आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से 16 मिलियन अमेरिकी डॉलर लेने का लगाया था आरोप

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कारण, पहले से ही जेल में बंद केजरीवाल के खिलाफ एलजी ने ED-CBI के बाद अब NIA जांच की...
article-image
पंजाब

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश – कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस

श्री आनंदपुर साहिब : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। यह शब्द पंजाब के कैबिनेट...
article-image
पंजाब

मोगा में थार से आए बदमाशों ने किराना दुकान पर किया फायरिंग : गल्ला लेकर हो गए फरार

मोगा। पंजाब के मोगा जिले के थाना सिटी वन क्षेत्र के अंतर्गत गांधी रोड पर गोशाला के पास थार में आए बदमाशों में से एक ने किराना की दुकान में घुसकर दुकानदार पर फायरिंग...
Translate »
error: Content is protected !!