केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश – कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस

by

श्री आनंदपुर साहिब : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। यह शब्द पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अब श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा के लोगों से 31 मार्च को दिल्ली पहुंचने का आह्वान करने दौरान कहे । उन्होनों ने कहाआम आदमी पार्टी ने श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मजबूत मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। 31 मार्च को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शन में श्री आनंदपुर साहिब से बड़ी संख्या में लोगों को ले जाने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार जिस तरह से तुगलकी फरमान जारी कर निर्दोष लोगों को जेल में डाल रही है, उसका जवाब देश की जनता लोकसभा चुनाव में जरूर देगी। उन्होंने यह भी कहा कि आतंक कभी भी लोगों के दिलों में जगह नहीं बना सकता। हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा के लोग भी उन्हें अरविंद केजरीवाल का हाल जानने के लिए फोन कर रहे हैं और इन लोगों ने दिल्ली जाने की इच्छा भी जताई है। बैंस ने कहा कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी का ग्राफ देश और दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है, उसका डर दिल्ली की मोदी सरकार के चेहरे पर साफ़ देखा जा सकता है।उन्होंने ने कहा कि हार-जीत जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन राजनीति में कोई दूसरों को डरा-धमकाकर राज नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोगों के दिलों पर राज करते हैं क्योंकि वह लोगों के बीच रहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देश पर 31 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन की योजना बनाई गई है, उससे हम देशभर में अपनी बात लोगों तक पहुंचाने में सफल होंगे। 31 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन करने के लिए पंजाब से लाखों लोग जा रहे है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पिस्टल कनपटी पर लगाया, जबरी कार से बाहर निकाला और कार लेकर फरार हो गए, पुलिस ने दिखाई मुसतैदी और तीनों लुटेरों को कार सहित ग्रिफतार कर लिया

गढ़शंकर : गढ़शंकर के चंड़ीगढ़ रोड़ पर करीब छह वजे एक कार को लूट कर भाग रहे तीन हथियारबंद लूटेरों को पुलिस  मुस्तैदी से कुछ ही समय में करके ग्रिफतार कर लिया। स्ूत्रों से...
article-image
पंजाब

लेफ्टिनेंट का कमीशन प्राप्त करने वाले छात्र के लिए खालसा कॉलेज में एक विशेष सम्मान

माहिलपुर, 20 दिसंबर :  श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, माहिलपुर के पुराने छात्र अर्शदीप सिंह ने एनडीए देहरादून से स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद भारत सरकार से लेफ्टिनेंट का कमीशन प्राप्त...
article-image
पंजाब

बीएएम खालसा कालेज में एक दिवसीय सफाई अभियान चलाया

गढ़शंकर – बबर अकाली मेमोरियल खालसा गढ़शंकर में एनएसएस यूनिट ने भारत सरकार द्वारा ‘महात्मा गांधी नेशनल कोंसिल ऑफ रूरल एजुकेशन’ के तहत नेशनल यूथ दिवस को समर्पित एक दिवसीय सफाई अभियान चलाया गया।...
article-image
पंजाब

नाका तोड़कर भाग रहा था गोपी : पुलिस के हत्‍थे चढ़ा गैंगस्‍टर गुरप्रीत सिंह

अमृतसर। थाना मोहकमपुरा के अधीन आते बटाला रोड पर पुलिस का नाका तोड़ कर भाग रहा गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गुरदासपुर को पुलिस ने धर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के...
Translate »
error: Content is protected !!