हिमाचल के सिंगा के पुलिस दुारा पकड़े युवक अमनदीप सिंह की निशानदेही पर टिफन बम बरामद, कलवां पुलिस चौकी के बाहर बम धमाके में शामिल है सिंगा के तीन युवक

by

गढशंकर (सतलुज ब्यास टाईमस) नवांशहर के सीआईए स्टाफ की ईमारत में नवंबर 2021 में हुए बम धमाके के आरोप में पकड़े आरोपयिों की पूछताछ से कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए नवांशहर पुलिस ने जिला रोपड़ की कलवां चौकी के बाहर हुए बम बलासट करने वालो का पता लगाया तो इसके हिमाचल प्रदेश के गांव सिंगा के दो युवकों से जुड़ गए। जिसके चलते आज नवांशहर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के गांव सिंगा में दबिश दी और एक अमनदीप कुमार को पकड़ा तो उसकी निशानदेही पर गांव के कूंए से टिफन बम बरामद कर लिया। पुलिस ने पांच पकड़े आरोपियों का ख्ुालासा किया जिसमें तीन हिमाचल के गांव सिंगा के शामिल है। जिन्में कुलदीप कुमार उर्फ सन्नी अपने परिवार सहित लंबे समय से लुधियाना में ही रहता है।
शहीद भगत सिंह नगर के एसएसपी संदीप शर्मा ने प्रैस को जारी ब्यान में बताया कि आठ नवंबर, 2021 को सीआईए स्टाफ नवांशहर की ईमारत में बम बलासट हुया था। जिसके संबंध में नवांशहर पुलिस ने तव एफआईआर नंबर 241 अ-ध 3,4,5 इकसपलोजिव एकट 1908, 307, 427, 120-बी आईपीसी, 13,16,17,18,18-बी,20 गैरकानूनी गतिविधियां रोकू एकट 1967 दर्ज किया था। जिसके बाद 17 अप्रैल को बम बलासट के आरोप में रमनदीप सिंह उर्फ जख्खू, प्रदीप सिंह उर्फ भट्टी व मनीष कुमाी उर्फ बाबा को ग्रिफतार किया गया। तीनों से पूछताछ के अधार पर कुलदीप कुमार उर्फ सन्नी पुत्र पवन कुमार निवासी लुधियाना को पहले दर्ज एफआईआर में शामिल कर ग्रिफतार कर लिया गया। कुलदीप कुमार उर्फ सन्नी गैंगसटर हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का नजदीकी साथी है। कुदलीप कुमार उर्फ सन्नी के पास से एक विदेशी पिस्टल 09 एमएम व दस जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
कलवां पुलिस चौकी के बाहर बम धमाके का खुलासा यिा कुलदीप कुमार सन्नी ने : कुलदीप कुमार सन्नी से पूछताछ में पुलिस का पता चला कि विधानसभा चुनाव दौरान जिला रोपड़ के थाना नूरपुर वेदी के अंर्तगत पड़ती पुलिस चौकी कलवां के बाहर आठ मार्च, 2022 को बम धमाका शुभकरन उर्फ साजन पुत्र स्वर्गीय विजय कुमार निवासी मजारी, डाकखाना भलड़ी, थाना नंगल, जिला रोपड़, रोहित उर्फ बल्लू पुत्र रंगी राम निवासी सिंगा, थाना हरोली, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश व अन्य ने किया था। हरविंदर सिंह रिंदा दुारा भेजी जाती कन्साईनमैंट रिंदा के साथी ईकबाल सिंह सेठी निवासी दशमेश नगर, बेगमुपर, थाना नवांशहर दुारा उठाई जाती थी। कुलदीप कुमार उर्फ सन्नी की निशानदेही पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कहा रोहित उर्फ बल्लू, शुभकरन उर्फ साजन व जिवतेश सेठी को ग्रिफतार कर लिया। इस दौरान कुलदीप कुमार उर्फ सन्नी ने माना कि एक टिफन बम हिमाचल प्रदेश के थाना हरोली के गांव सिंगा के अमनदीप कुमार पुत्र सुरिंद्र कुमार को दिया है। उकत बम हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा ने भेजा था। जिसके बाद आज सुवह करीव पांच वजे सिंगा में रेड कर अमनदीप कुमार को ग्रिफतार कर उसकी निशानदेही पर गांव के कूंए में से टिफन बम बरामद कर लिया गया।
कलवां पुलिस चौकी के बाहर बम धमाके के लिए पाकिसतान से आया था पैसा :
ग्रिफतार उकत पाचों आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि इस काम के लिए कुलदीप कुमार उर्फ सन्नी को हरविंदर सिंह रिंदा ने पाकिसतान से तीन लाख रूपए भेजे थे। जिसमें से कुलदीप सन्नी ने एक लाख रोहित बल्लू को, दस हजार शुभकरन उर्फ साजन को दिए थे। जुवतेश सेठी अपनी सविफट कार से रिंदा दुारा भेजी सभी कंनसाईनमेंट ले के जाता था और कुलदीप कुमार सन्नी उसे हर चक्कर के पंद्रह हजार देता था। इन ग्रिफतारियों दौरान जुवतेश सेठी से सविफट कार और रोहित बल्लू से मारूति एस- प्रैसो कार भी बरामद की गई है। एसएसपी संदीप शर्मा के मुताविक अभी आगे भी कडिय़ा जोड़ कर अन्य मामलों का भी खुलासा करने की भी कोशिश की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मनमोहन शर्मा ने दिए पेंशनरों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश

सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उपायुक्त सोलन आज यहां पेंशनर्स की समस्या से संबंधित बैठक की अध्यक्षता कर रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर में महिला एवं बाल विकास योजनाओं के सराहनीय परिणाम : व्यापक जागरुकता कार्यक्रमों के चलते 954 तक पहुंचा बाल लिंगानुपात

खंड स्तरीय समिति की बैठक में एसडीएम ने की योजनाओं की समीक्षा सुजानपुर 27 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुजानपुर खंड में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के सराहनीय परिणाम सामने...
article-image
पंजाब

पंजाब की सियासत गर्माएंगे अमित शाह : राहुल की यात्रा से भाजपा का डैमेज कंट्रोल , 29 जनवरी को पटियाला में रैली कर

चंडीगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 जनवरी को पटियाला में रैली कर पंजाब की सियासत गर्माएंगे। पटियाला पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का गढ़ है। कैप्टन हाल ही में भाजपा में शामिल...
article-image
पंजाब

मैं फंस गई हूं……मस्कट में कदम रखते ही पंजाबी महिला के साथ जो हुआ, वह रोंटगे खड़े कर देगा

चंडीगढ़   : पंजाब के जालंधर की एक महिला ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के ओमान जाने का फैसला किया। महिला अमृतसर-मुंबई होकर ओमान के लिए रवाना हुई लेकिन मस्कट पहुंचते...
Translate »
error: Content is protected !!