गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस के खिलाफ छेड़ी जंग : शागिर्द की हत्या के बाद ऑडियो हो रहा वायरल

by

चंडीगढ़ :  गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के बीच अब जंग की तलवारें छिड़ चुकी हैं. गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस के खिलाफ जंग का ऐलान करते हुए कथित रूप से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल किया हैl

जिसमें उसने कहा कि ‘तेरी लल्ली-शल्लियों को भी मार सकते थे लेकिन हम…’, गोल्डी बराड़ ने ये धमकी तब दी है जब लॉरेंस के गैंग ने चंडीगढ़ में गोल्डी बराड़ गुट के एक शागिर्द पैरी की हत्या कर दी. अब गोल्डी बराड़ ने पैरी की हत्या को लेकर नए गैंगवार के संकेत दे दिये हैं. लेकिन इसमें ‘लल्ली-शल्लियों’ जैसे शब्द का इस्तेमाल कर गोल्डी बराड़ ने कौन सा इशारा दिया है? आइये जानते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ऑडियो 2 दिसंबर 2025 का है. जहां गोल्डी ने लॉरेंस बिश्नोई को टारगेट करते हुए कहा कि वो लल्ली-शल्लियों को आराम से खत्म कर सकता था. बताया जा रहा है कि ये लॉरेंस गुट में शामिल लड़कियों को लेकर बातें हैं. या फिर ये भी की गोल्डी ने लॉरेंस बिश्नोई के गर्लफ्रैंड की ओर इशारा करते हुए कोडवर्ड में बातें कर रहा है.

बता दें कि, गोल्डी बराड़ के गुट ने दुबई में लॉरेंस बिश्नोई गुट के सीपा की हत्या कर दी थी. जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई के गुट ने चंडीगढ़ में मौजूद गोल्डी बराड़ के आदमी पैरी की हत्या कर दी. जिसके बाद ही गोल्डी के नाम से ये ऑडियो बाहर आया है. लॉरेंस गुट ने पैरी की हत्या को लेकर कहा कि पैरी गद्दार था. इसलिए उसको मौत के घाट उतारा गया.

इससे पहले गोल्डी बराड़ गुट ने दुबई में सीपा पर पुलिस का मुखबिर होने और ग्रुप के नाम पर पैसे खाने का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या कर दी थी. अब बराड़ ने सीधे लॉरेंस बिश्नोई से टक्कर लेते हुए धमकी दी है. गोल्डी बराड़ ने वायरल ऑडियो में कहा है कि लॉरेंस की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है. ऑडियो में बराड़ ने पंजाबी भाषा में कहा, ‘तेरी लल्ली-शल्लियां भारत में आजाद घूम रही हैं. हम उन्हें भी मार सकते थे, लेकिन हम नाजायज नहीं मारते.’

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के गुट पहले एक साथ मिलकर ऑपरेट किये जाते थे. लेकिन जून 2025 में गोल्डी और लॉरेंस गुट के बीच फूट पड़ गई. जिसके बाद गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस बिश्नोई गुट के आदमी सीपा की हत्या करा दी.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने क्यों उठाया यह कदम? …IIT मंडी के असिस्टेंट प्रोफेसर ने किया सुसाइड, पांचवी मंजिल से कूदकर दी जान

एएम नाथ। मंडी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी की सहायक प्रोफेसर मयंका अंबाडे ने अपने आवास की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। यह घटना रविवार 26 जनवरी देर शाम की है। मयंका...
article-image
पंजाब

तरनतारन में शाम 6 बजे तक 60.95% हुआ मतदान

तरनतारन। पंजाब में तरनतारन विधानसभ चुनाव को लेकर मतदान जारी है। इस सीट पर दोपहर तीन बजे तक 47.802 फीसदी मतदान हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों को पूछते हैं तो वह कहते हैं कि चन्नी साहब ने साइन किए हैं पर पूर्व मुख्यमंत्री ढूंढने से भी नहीं मिलते : मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़ : 27 सितम्बर: पंजाब विधानसभा के विशेष इजलास के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को घेरते हुए कहा कि चुनावों में मिली हार के बाद चन्नी कहां चले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व जनसंख्या दिवस पर होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र कोटली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

योगेश चौहान/अर्की : विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र, कोटली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी के नेतृत्व में किया...
Translate »
error: Content is protected !!