शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है : केवल सिंह पठानिया

by

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

मेहनत, प्रतिभा और सफलता का सम्मान

एएम नाथ। शाहपुर :  शिक्षा एक मूल्यवान संपत्ति है, जो न केवल व्यक्ति बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी अनिवार्य है। यह विचार शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान व्यक्त किए।


उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष फोकस करते हुए अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं, जिसके परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2025 (NAS) में 25वें स्थान से छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री महोदय एवं शिक्षा मंत्री बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए विशेष महत्व रखता है। जहां बच्चे पूरे वर्ष इस कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक इंतजार करते हैं, वहीं अभिभावकों को स्कूल में वर्ष भर की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी मिलती है।


क्षेत्रीय विकास की चर्चा करते हुए विधायक ने बताया कि चढ़ी के लिए 1.85 करोड़ रुपये की पेयजल योजना प्रगति पर है, जिससे लगभग 3000 की आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। विद्युत व्यवस्था में सुधार हेतु 10 लाख रुपये की लागत से अनसुई रोड पर 100 केवीए ट्रांसफार्मर को अपग्रेड कर 250 केवीए किया गया है तथा नई विद्युत लाइन बिछाई गई है।
उन्होंने बताया कि दियाड़ा गांव के लिए 1.10 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना पर कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र पूरा किया जाएगा।
स्वास्थ्य सुविधाओं पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पीएचसी चढ़ी में 15 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र में बीते दो वर्षों में 60 लाख रुपये से अधिक की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय की गई है।
शिक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तीन बच्चों ने एचएएस परीक्षा क्वालीफाई की है तथा तीन बच्चे सीडीएस पासिंग परेड के बाद अधिकारी बने हैं जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी को सीबीएसई पाठ्यक्रम में परिवर्तित किया जा रहा है तथा इस विद्यालय की पुरानी और असुरक्षित इमारत को शीघ्र डिस्मेंटल किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शाहपुर में नशे के विरुद्ध अभियान के तहत चिट्टा के खिलाफ शिक्षण संस्थानों के सहयोग से शीघ्र रैली का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य अतिथि ने वर्ष भर शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जबकि राजकीय प्राथमिक विद्यालय चढ़ी के नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता, ब्लॉक प्रोजेक्ट ऑफिसर बलजीत, कार्यकारी प्रधानाचार्य भाग सिंह, सहायक अभियंता जल शक्ति रज्जाक मोहम्मद, सहायक अभियंता विद्युत आशीष, सहायक अभियंता लोक निर्माण बलवीत, बीडीओ रैत कमलजीत, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, एसएचओ शाहपुर करतार सिंह, पूर्व चीफ इंजीनियर रमेश राणा, पंचायत प्रधान सुदेश, पूर्व जिप सदस्य कामना चौधरी, पूर्व डीएफओ नरेंद्र, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुशील शर्मा, रीना पठानिया, पूर्व प्रधान मधुबाला, लालमन, रजनीश शर्मा, सुभाष नांगला, अनिता देवी, सुनीत कुमार, संजय ठाकुर, रंजना थापा, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, शिक्षक, अभिभावक, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए एक वर्ष के भीतर नीति करेगी तैयार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्य सरकार प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए एक वर्ष के भीतर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम केयर की सुविधा बहाल करे सरकार, लोग बिना इलाज के अस्पताल से लौट रहे : जयराम ठाकुर

हिम केयर कार्ड से निर्बाध चले इलाज, व्यवस्था करे सरकार सुविधाएं देने के बजाय हर दिन शुल्क लगाने में यकीन रखते हैं मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनशन खत्म करने के बाद : जगजीत सिंह डल्लेवाल को सुप्रीम को असली किसान नेता बताया

नई दिल्ली। विशेष संवाददाता फसलों के न्यूनतम समर्थन मू्ल्य (एमएसपी) सहित विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब और हरियाणा के खनौरी और शंभू बार्डर पर जारी किसान आंदोलन के समर्थन में पिछले करीब 4 माह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गैंगवार, नशे की तस्करी और मॉब लिंचिंग को सामान्य बात मानना शर्मनाक : जयराम ठाकुर

कर्मचारियों के लोकतांत्रिक विरोध को रोकना तानाशाही, बाज आए सरकार , हमारी सरकार ने पाँच साल में पाँच हज़ार लोगों को दी करुणामूलक नौकरियां झूठ बोलने और मुद्दे से गुमराह करने में मुख्यमंत्री ने...
Translate »
error: Content is protected !!