जिंदगी मौत का मामला 19 निराश्रित मरीजों के लिए : पीजीआई चंडीगढ़ ने इन मरीजों का इलाज करने से इनकार कर दिया

by

चंडीगढ़, 12 अक्तूबर
भुल्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से तुरंत दखल देने की मांग की है ताकि इस जानलेवा बीमारी से पीडि़त 19 लोगों की जान वचाई जा सके। पीजीआई चंडीगढ़ ने इन मरीजों का इलाज करने से इनकार कर दिया है क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने बकाया नहीं दिया है।
सुखपाल खैहरा ने बताया कि पंजाब में 19 मरीज जानलेवा इम्युनिटी डिस्आर्डर ‘हाइपोगैमाग्बूलिनमिया’ से पीडि़त हैं। यह सभी मरीज समाज के गरीब तबके से संबंधित हैं तथा यह इलाज नहीं कर सकते। जो कि पीजीआई से उन्हें हर महीने 26 हजार रुपये की टीका लगवाना पड़ता है।
कांग्रेसी विधायक ने कहा कि पहले पंजाब सरकार पीजीआई को पैसे देती थी तथा इलाज सुचारू ढंग से चल रहा था पर जब से आप ने सत्ता संभाली है, पीजीआई को होने वाली कई अदायगियां रोक दी गई हैं। इस कारण पीजीआई ने मरीजों को यह जीवन रक्षक टीका देना बंद कर दिया है।
खैहरा ने कहा कि 19 निराश्रित मरीजों के लिए यह जिंदगी और मौत का मामला है तथा इसमें कोई विशेष खर्चा नहीं होगा। हर महीने टीकों पर खर्च होने वाली कुल राशि सरकार के पास कुछ नहीं है, जिसका भुगतान पीजीआई को तुरंत किया जाना चाहिए। मरीज पंजाब के गरीब परिवारों से संबंधित होने के कारण मासिक इलाज में रुकावट उनके लिए घातक साबित हो सकती है। खैहरा ने कहा कि इन मरीजों के एक साल के इलाज का कुल खर्चा आप सरकार के इश्तिहारों के खर्चे से भी कम होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएचसी बीनेवाल में मेडिकल कैंप, 313 मरीजों की जांच : विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को दिया परामर्श, 17 पात्र लाभार्थियों के बनाए यूडीआईडी कार्ड : एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार

गढ़शंकर। लोगों को उनके घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कम्युनिटी हेल्थ केंद्र (सीएचसी) बीनेवाल में विशेष मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों...
article-image
पंजाब

3 सितंबर तक सभी स्कूल बंद करने के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने दिए आदेश

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने राज्य में चल रही बाढ़ की स्थिति के कारण सभी स्कूलों की छुट्टियों को 3 सितंबर तक बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह घोषणा की। इससे पहले...
article-image
पंजाब

पाक में नाबालिग हिन्दू लड़की का अपहरण, धर्म परिवर्तन तथा बलात्कार

खन्ना ने पीड़ित लड़की की मदद के लिए उठायी आवाज केंद्रीय विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर पीड़िता की मदद करने की मांग की होशियारपुर 15 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पाकिस्तान...
article-image
पंजाब

Addicts can shun drugs as

Urges people to put their maximum contribution in this noble cause District Drug Deaddiction & Rehabilitation Center have adequate facilities to get rid of drugs Sets up Helpline for any sort of information regarding...
Translate »
error: Content is protected !!