मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की चंबा रैली की तैयारियों का जायजा लिया

by

चंबा : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चंबा में 13 अक्तूबर, 2022 को चम्बा चौगान में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने चौगान मैदान का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को रैली को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश के लिए लगभग तीन हजार करोड़ की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-तृतीय चरण का भी शुभारंभ करेंगे। वह 48 मेगावाट की चांजू-3 पनबिजली परियोजना और 30.5 मेगावाट की देवथल-चांजू जल विद्युत परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। उन्होंने कहा कि इन जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण पर लगभग 800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज, भाजपा के राज्य संगठन सचिव पवन राणा, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, चम्बा भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल, उपायुक्त डीसी राणा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

नगरोटा के ओबीसी भवन में 200 लोगों ने किया रक्तदान

धर्मशाला, 25 जुलाई। स्व जीएस बाली के जन्म दिवस पर नगरोटा के ओबीसी भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 200 लोगों ने रक्तदान में अपना योगदान दिया। रक्त दान शिविर का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री खुरालगढ़ साहिब हादसे पर पीएमओ का टवीट : प्रधानमंत्री ने मृतकों के वारसिों को दो दो लाख, घायलों को 50 50 हजार की राशि की दी मंजूर

भाजपा नेत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री दुारा हादसे के शिाकार लोगो को मुआवजा देने सराहनीय प्रधानमंत्री ने मुआवजा राशि मंजूर कर साबित कर दिया कि उनकी की देश के चप्पे चप्पे पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपूर्व देवगन ने संभाला मंडी के DC का कार्यभार

एएम नाथ। मंडी, 1 फरवरी। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2015 बैच के अधिकारी अपूर्व देवगन ने आज वीरवार को उपायुक्त मंडी के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया। अपूर्व देवगन इससे पहले जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने तीन संपर्क सड़क मार्गों की रखी आधारशिला : पिछड़ा क्षेत्र उप योजना के तहत व्यय होंगे 1 करोड़ 43 लाख

विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना प्राथमिकता चंबा, 10 मार्च : विधानसभा क्षेत्र का समग्र ओर समावेशी विकास करना सुनिश्चित बनाया जा रहा है क्षेत्र चाहे कोई भी हो सब...
Translate »
error: Content is protected !!