सेक्टर 43 के सभी पार्कों में टाइल्स लगाने का कार्य शुरू : पार्षद प्रेमलता ने 43B नेबरहुड पार्क से किया शुभारंभ

by

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 3 जुलाई ,  एरिया पार्षद प्रेमलता जी के नेतृत्व में सेक्टर 43 के सभी पार्कों के चारों ओर आकर्षक टाइल्स लगाने का कार्य आज शुरू कर दिया गया।
आज दिनांक *3 जुलाई* को *43B नेबरहुड पार्क* में पार्क की ग्रिल के साथ टाइल्स लगाने का कार्य पार्षद प्रेमलता द्वारा शुभारंभ किया गया। यह कार्य चरणबद्ध तरीके से सेक्टर 43 के समस्त पार्कों में विस्तारित किया जाएगा।
इस कार्य से न केवल पार्कों की सौंदर्यता में वृद्धि होगी, बल्कि पैदल चलने वाले निवासियों, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सुविधाजनक, स्वच्छ और आकर्षक वॉकवे उपलब्ध हो सकेगा।
शुभारंभ अवसर पर जे.ई. जगतार सिंह, आर.डब्ल्यू.ए. प्रतिनिधि अशोक पराशर ,विक्रम चोपड़ा, राजेश राय, सर्वप्रकाश शर्मा ,लोकेश चोपड़ा, अवतार सिंह, गुरिंदर सिंह ,श्रीमती अनीता एवं अन्य गणमान्य निवासी उपस्थित रहे।
अशोक पराशर ने पार्षद प्रेमलता का वार्ड में निरंतर हो रहे विकास कार्यों के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और इस कार्य की सराहना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चक मल्लां में 105 विरासती फलदार और छायादार पौधे सोशल वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर और दोआबा पर्यावरण समिति माहिलपुर ने लगाए

माहिलपुर : सोशल वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर और दोआबा पर्यावरण समिति माहिलपुर के संयुक्त सहयोग से गांव चक मल्लां में 105 विरासती फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष हरवेल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीदों के परिवारों का सम्मान ही उनके प्रति हमारी सच्ची कृतज्ञता …शहीदों की शहादत कभी भुलाई नहीं जा सकती : केवल सिंह पठानिया

पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि…विधायक केवल सिंह पठानिया ने कार्यक्रम में की शिरकत* एएम नाथ। शाहपुर, 14 फरवरी :   शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रैत के समीप चंबी में धौलाधार...
article-image
पंजाब

होशियारपुर के तनिश गुप्ता ने जेईई एडवांस 2025 में देशभर में 964वां रैंक हासिल कर ज़िले का बढ़ाया मान

सोशल मीडिया से दूरी और अनुशासन बना तनिश की सफलता की कुंजी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :होशियारपुर के तनिश गुप्ता ने जेईई एडवांस 2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया 964वां रैंक प्राप्त कर पूरे जिले का...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन, स्केलों और डी.ए. जैसी वित्तीय मांगों को लेकर 17 मई को मुख्यमंत्री निवास की ओर किया जाएगा रोष मार्च

गढ़शंकर, 11 मई।  पुरानी पेंशन, स्केलों और डी.ए. जैसी कर्मचारियों की वित्तीय मांगों का समाधान करने से इंकार कर रही पंजाब सरकार के खिलाफ संघर्ष को और तेज करने के लिए “पुराने स्केल, पुरानी...
Translate »
error: Content is protected !!