9.78 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

by

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 3 जुलाई। चंडीगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना मलोया क्षेत्र से 9.78 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) यूटी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर, आईपीएस के निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक (सिटी) के.एम. प्रियंका एवं एसडीपीओ (साउथ-वेस्ट) धीरज कुमार के मार्गदर्शन में थाना मलोया के प्रभारी इंस्पेक्टर बलदेव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को एएसआई रोहन कुमार (नं. 1924/सीएचजी) अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान ग्रीन बेल्ट, आरसी-1 स्कूल, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, मलोया के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9.78 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई, जिसे वह बिना किसी लाइसेंस अथवा वैध अनुमति के अपने पास रखे हुए था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक कुमार (26 वर्ष), पुत्र राजवीर सिंह, निवासी मकान नंबर 2471/2, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, मलोया, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना मलोया में एफआईआर नंबर-87, दिनांक 1 जुलाई 2026, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी ने 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की है और उसके खिलाफ पहले किसी आपराधिक मामले में संलिप्तता का रिकॉर्ड नहीं मिला है। चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं को जल्द मिलेगी ट्रैफिक जाम से मुक्ति, यातायात होगा सुगम व सुरक्षित

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के प्रयास रंग लाए, डेढ़ करोड़ रूपये से निर्मित हो रहा बाईपास एएम नाथ। बिलासपुर, 06 जनवरी: बिलासपुर जिला के सबसे बड़े कस्बे घुमारवीं को अब जल्द ही आए...
article-image
पंजाब

संतों की याद में 21 वां वार्षिक रक्तदान कैंप 9 को

गढ़शंकर : गुरुद्वारा मंजी साहिब गांव मोइला वाहिदपुर में युवाओं द्वारा राष्ट्रीय यूथ नेता अकाली दल हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक के निर्णय की जानकारी देते हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला….. बोलीं- हार पर आत्ममंथन के बजाय चुनाव आयोग को निशाना बना रही पार्टी

नई दिल्ली, 29 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने मंगलवार को चुनाव आयोग और मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!