हाईकोर्ट ने झटका दिया पंजाब सरकार को : भाजपा नेता तेजेन्द्रपाल सिंह तथा कवि कुमार विश्वास के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द

by

चंडीगढ़ :12 अक्तूबर: पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। पंजाब तथा हरियाणा हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ की टिप्पणियों मामले में कवि कुमार विश्वास तथा दिल्ली के भाजपा नेता तेजेन्द्रपाल सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द कर दी है।
दरअसल दोनों ही पर्चे रद्द करने की मांग की गई थी। यह जानकारी कुमार विश्वास के वकील ने दी है। हाईकोर्ट का फैसला आने के बाद भाजपा नेता तेजेन्द्रपाल सिंह बग्गा ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है।
गौरतलब है कि कुमार विश्वास पर पंजाब विधानसभा चुनावों से ठीक पहले इसी वर्ष 12 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कथित तौर पर भडक़ाऊ बयान देने के लिए रूपनगर में मामला दर्ज किया गया था। उन पर धर्म तथा नस्ल के आधार पर दुश्मनी पैदा करने का आरोप लगाया गया था।
कुमार विश्वास ने इस कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया था। उन्होंने आपराधिक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी। जस्टिस अनूप चितकारा की बैंच इस मामले की सुनवाई कर रही थी। पटीशन में कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग का आरोप लगाया गया तथा इसे राजनीति से प्रेरित बताया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

35 ग्राम हैरोइन नुमा पदार्थ के साथ एक ग्रिफ्तार : एनडीपीएस एक्ट  मामला दर्ज

गढ़शंकर। एसएसपी सुरेंद्र लांबा द्वारा जिले में नशे के खिलाफ एसपी (डी) सरबजीत सिंह बाहिया के नेतृत्व में डीएसपी जसप्रीत सिंह की हिदायतों के अनुसार व एसएचओ बलजिंदर सिंह की निगरानी में एएसआई ओंकार...
article-image
पंजाब

डेंगू रोकथाम में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, जिन घर में पाया गया डेंगू का लारवा किया जाएगा चालान: अपनीत रियात

होशियारपुर, 15 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि डेंगू के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए अब प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और डेंगू...
article-image
पंजाब

3 साल से फरार बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने किया सरेंडर : पटियाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

ड्रग्स तस्करी, वसूली और आय से अधिक संपत्ति के मामलों में था आरोपी; सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस के सामने पहुंचा पटियाला। पंजाब पुलिस के बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने गुरुवार, 24...
article-image
पंजाब

पंजाब चुनाव 2027 : कांग्रेस बिना ‘CM चेहरे’ के मैदान में उतरेगी, भूपेश बघेल की रिपोर्ट के बाद फैसला

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस पार्टी एक बार फिर वापसी की रह तलाश रही है. ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी इस बार बिना सीएम...
Translate »
error: Content is protected !!