पंजाब में आठ लाख से कम आमदन वाले जाटों को ओबीसी के तहत आरक्षण दिया जाए: हरपुरा

by

गढ़शंकर: पंजाब में आठ लाख से कम की आमदन वाले जाटों को ओबीसी के तहत आरक्षण देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिला जाएगा। यह शब्द आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष व पंजाब के अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने पत्रकार वार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि जिस दिन कैप्टन अमरिंदर सिंह आल इंडिया जाट महासभा के अध्यक्ष बने थे तो हमसे वायदा किया था कि अगर मैं पंजाब में मुख्यमंत्रह बन गया तो ओबीसी तहत जाटों को पंजाब में आरक्षण देगें। अगर अव पंजाब में जाटों को आरक्षण नहीं दिया गया तो आल इंडिया जाट महासभा अंदोलन करेगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को किसान अंदोलन में शहीद हुए 230 किसानों के परिवारों के एक एक सदस्य को नौकरियां देने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि जो अन्य किसान अंदोलन दौरान शहीद हुए उनके परिवारों के एक एक सदस्य को नौकरी देने का भी प्रबंध किया जाए। उन्होंनो कहा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दुारा ढाई एकड़ तक के किसानों का पहले कर्ज माफ करने और अव बेजमीने किसानों व मजदूरों का 580 करोड़ का कर्ज माफ करने की घोषणा का धन्यावाद करते हुए कहा कि सभी किसानों व मजूदरों का कृषि कर्ज विना शर्त सरकार तुरंत माफ करें। उन्होंने कहा कि पंजाब में सेहत बीमा योजना तहत विना शर्त हर पंजाब का रहना वाला व्यक्ति आना चाहिए और सरकार को हर पंजाबी की ईलाज करवाने का प्रबंध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें पीने का पानी भी खरीदना पड़ रहा है यी सरकारों के लिए शर्म की बात है। सरकार को हर व्यक्ति को पीने के पानी मुफत देना चाहिए और बिजली के बिल के पहले चार सौ युनिट माफ करने व उसके ऊपर के युनिटों का दाम तीन रूपए करने की हमारी मांग तुरंत मानने की घोषणा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कंडी, बीत, चंगर व बार्डर क्षेत्र के किसानो की फसले जंगली जानवरों से वचाने के लिए कंटीली तार व जाल के लिए सरकार को सब्सिडी जारी करनी चाहिए। सरकार दुारा पहले कंडी क्षेत्र के किसानों को पांच करोड़ की जो कंटीली तार के लिए सब्सिडी दी थी तो उससे दस प्रतिशत जमीन पर ही कंटीली तार लग सकी है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने हमारी मागों की और ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा। इस समय पंजाब के जर्नल सेक्रेटरी इंचार्ज अजायब सिंह बोपाराय, जर्नल सेक्रेटरी एडवोकेट हरमनदीप सिंह कूनर, नंबरदार रविंद्र रोजी आदि मौजूद थे।
नई नियुक्तियां: आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पंजाब अध्यक्ष हरपाल सिंह हरपुरा ने दलवीर सिंह घीरा को पंजाब का सचिव, दविंद्र सिंह मान को दोआबा जोन का उपध्यक्ष व जोगा सिंह कुकड़ा को जिला महासचिव नियुक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वास्तु में अशोभनीय आकृति को निंदनीय माना गया है : डॉ भुपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वास्तु शास्त्र में भूखंड ओर भवन के आकार को अति विशेष महत्व दिया गया है इसका हमारे प्राचीन साहित्य और शास्त्रों में बखूबी वर्णन किया गया है अशोभनीय आकृति को निंदनीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक की गोलियां मार माहिलपुर में हत्या करने का मामला : युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

गढ़शंकर, 29 मार्च : थाना माहिलपुर पुलिस ने गुरुवार की शाम बेकरी से सामान खरीदने आये युवक संदीप कुमार उर्फ सनी भारद्वाज (35) की गोलियां मारकर हत्या करने के आरोप में मृतक की पत्नी...
article-image
पंजाब

Only by filling earth with

Jalandhar/Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 27 :  Punjab Vidhan Sabha Speak-er Kultar Singh Sandhwan paid tribute to Shriman Sant Avtar Singh Ji on his 37th death anniversary at Nirmal Kutia Seechewal and said that due to the...
article-image
पंजाब

प्रदेश में विकास ठप, जनता से किए वादे भूली कांग्रेस सरकार : राजीव बिंदल

शिमला, 19 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर हिमाचल प्रदेश को आर्थिक संकट में डालने और जनता से...
Translate »
error: Content is protected !!