18 अक्तूबर को गढ़शंकर में रोष मुजाहिरा करेंगे ट्रेड यूनियन के आह्वान पर जनतक संगठन

by

गढ़शंकर ; 12 अक्तूबर : ट्रेड यूनियन के आह्वान पर जनतक संगठनों की मीटिंग डा. भाग सिंह हाल गढ़शंकर में हुई। जिसकी अध्यक्षता सीटू नेता महेन्द्र कुमार बडोआण, गुरनेक भज्जल, हरमेश ढेसी, सुभाष मट्टू तथा मक्खन सिंह द्वारा संयुक्त रुप से की गई।
बैठक के दौरान महा सिंह रोड़ी, महेन्द्र कुमार बडोआण, गुरनेक सिंह भज्जल, हरमेश ढेसी व सुभाष मट्टू ने कहा कि प्रदूषण एवं ओवर लोड टिप्परों की समस्याओं को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन 69वें दिन में पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का रवैया इस मामले में उपेक्षा पूर्ण रहा है और वह मिल मालिकों की हितों की पैरवी में जुटा है। उपकोक्त मामले को लेकर समूह वर्करों ने आप पार्टी के नेताओं को चेतावनी दी कि यदि जल्द उनके मसले का समाधान न हुआ तो संघर्ष तेज किया जाएगा। जिसके अंतर्गत 18 अक्तूबर को गढ़शंकर में रोष मुजाहिरा करने के उपरांत डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रोड़ी को मांग पत्र दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रताप सिंह बाजवा सोमवार को होंगे पेश : पुलिस ने बाजवा को पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया

 नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा 50 बमों वाले बयान के मामले में मोहाली स्थित स्टेट साइबर सेल में दर्ज केस के सिलसिले में सोमवार को जांच टीम के सामने पेश होंगे। उन्होंने इस बारे...
article-image
पंजाब

पंजाब में 5 लाख रुपये रिश्वत ले रहे थे DIG भुल्लर : CBI ने रंगे हाथों पकड़ लिया

चंडीगढ़ : केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने रोपड़ रेंज के डीआईजी और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उन्हें मोहाली से गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए चंडीगढ़ रवाना हुआ किरती किसान यूनियन का जत्था

नवांशहर: बंदी सिंहों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर चंडीगढ़ में कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा आयोजित कॉन्फ्रेंस और मार्च में शामिल होने के लिए किरती किसान यूनियन का एक जत्था अड्डा...
article-image
पंजाब

हमें हनुमान जी के चरित्र को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता : स्वामी गोबिंद देव गिरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  महर्षि भृगु वेद विद्यालय द्वारा आयोजित श्री हनुमान कथा की समाप्ति के भव्य कार्यक्रम में बोलते हुए स्वामी गोबिंद देव गिरी जी महाराज ने कहा है कि हमें हनुमान जी के...
Translate »
error: Content is protected !!