उर्मिला देवी आयुर्वेदिक कॉलेज और महंत सत्य व्रत नंद गिरी का बाढ़ पीड़ितों के लिए योगदान

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर-कम-प्रधान जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, आशिका जैन ने जानकारी दी कि इस समय पूरा पंजाब बाढ़ की मार झेल रहा है। इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है। जिला होशियारपुर के कई इलाके भी इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि जहां सरकार पूरी तत्परता के साथ प्रभावित परिवारों की मदद कर रही है, वहीं स्वैच्छिक संस्थाएं, कंपनियां, फैक्ट्रियां, दानी सज्जन और अन्य नागरिक भी राहत कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। राहत सामग्री, राशन किटें, तिरपाल, मच्छरदानियां, हाइजीन किटें, ब्रेड और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, साथ ही आर्थिक सहयोग भी दिया जा रहा है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि श्रीमती उर्मिला देवी आयुर्वेदिक कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज़, गांव खड़कां की ओर से बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु रेडक्रॉस को 1 लाख रुपए और श्री महंत सत्य व्रत नंद गिरी, अखंड भारत प्रचार मंत्री, भुंगरनी की ओर से 50 हजार रुपए की राशि भेंट की गई है।

उन्होंने धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इस परिस्थिति में उनका योगदान बाढ़ पीड़ितों के लिए बेहद मूल्यवान है। इस सहायता से पीड़ितों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

साथ ही, उन्होंने जिले की अन्य कंपनियों, फैक्ट्रियों, दानी सज्जनों, उद्योगपतियों, स्कूल/कॉलेज प्रबंधकों, व्यापारी वर्ग और आम नागरिकों से अपील की कि वे भी आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा जारी क्यूआर कोड लिंक https://tinyurl.com/redcrosshoshiarpur पर क्लिक कर योगदान किया जा सकता है। इसके अलावा सोमवार से शुक्रवार तक व्यक्तिगत रूप से रेडक्रॉस कार्यालय, जोधा मल रोड, होशियारपुर में भी सहायता पहुंचाई जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पाकिस्तान से मंगवाए हथियार, बॉर्डर पर खेप उठाने पहुंचे दो तस्कर : बीएसएफ और पुलिस के ट्रैप में फंसे

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों से पुलिस ने दो पिस्तौल, दो मैगजीन और एक बाइक बरामद की है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तिहाड़ जेल का सुपरिन्टेंडेंट सस्पेंड : मंत्री जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने व ठग सुकेश को धमकाने के आरोप में

दिल्ली। आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट देने और जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर को धमकी देने के आरोप पर कार्रवाई करते हुए तिहाड़ जेल के बैरक...
article-image
पंजाब

Special Diwali Celebrated with Special

Hoshiarpur/Daljeet Ajnhoha/Oct.16 : Sahara Welfare Society celebrated this year’s Diwali festival in a heartwarming and creative manner with specially-abled children. At the Government Senior Secondary School, Janauri, these children showcased creatively designed lamps and...
Translate »
error: Content is protected !!