दादा और 2 पोतों की न्यूगल खड्ड में डूबने से मौत

by

एएम नाथ। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल धीरा में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जहाँ मूंढी पंचायत के मेले गांव में रविवार को न्यूगल खड्ड में डूबने से 70 वर्षीय दादा प्रकाश चंद और उनके दो पोतों, 8 वर्षीय आरुष और 6 वर्षीय तरु की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।

जानकारी के अनुसार, मेले गांव निवासी प्रकाश चंद अपने दोनों पोतों के साथ न्यूगल खड्ड में कपड़े धोने गए थे। प्रकाश चंद खड्ड के किनारे कपड़े धो रहे थे, जबकि उनके पोते आरुष और तरु खड्ड के पानी में नहाने लगे। नहाते समय दोनों बच्चे अनजाने में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। अपने पोतों को बचाने की कोशिश में प्रकाश चंद भी गहरे पानी में डूब गए। इस हादसे में तीनों की दुखद मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही गांव वाले मौके पर पहुंचे और शवों की तलाश शुरू की। पुलिस चौकी थुरल की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची और न्यूगल खड्ड से तीनों शवों को बरामद कर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने मेले गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अचानक मृत्यु से ग्रामीण स्तब्ध हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईईसी विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीयमहिला दिवस का भव्य आयोजन

बी बी एन, 8 मार्च (तारा) : जिला सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भीअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन...
पंजाब

खर्च 25 लाख : पुरानी छतों के नीचे फाल सीलिंग, दीवारों पर पेंट और पुराने दरवाजों को रिपेअर

अमृतसर : बिक्रम मजीठिया ने हलका मजीठा के अंतर्गत आती थरिएवाल में शुक्रवार को खुलने जा रहे आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक पर पहुंचे। जहां उन्होंने पुरानी बिल्डिंग को नया रंग देते हुए 25 लाख...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन थे दर्शन सिंह साहसी, जिनकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा में कर दी हत्या… क्या थी मर्डर की वजह?

कनाडा : ब्रिटिश कोलंबिया के एबॉट्सफोर्ड शहर में 27 अक्टूबर की सुबह भारतीय मूल के मशहूर उद्योगपति दर्शन सिंह साहसी की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्या की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी सरकार ने एक नई पेंशन स्कीम को दी मंजूरी : 25 साल की नौकरी पर 50% पेंशन, NPS, OPS नहीं अब होगी UPS

सरकार ने नई पेंशन स्कीम (NPS) की जगह अब सरकारी कर्मियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) यानी एकीकृत पेंशन योजना लॉन्च करने का फैसला किया। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इसे लेकर सहमति...
Translate »
error: Content is protected !!