अर्की महाविद्यालय में एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, अंग्रेजी व इतिहास में प्रवेश 20 जुलाई से

by

अर्की :  17 जुलाई//योगेश चौहान :  अर्की- राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अर्की में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी एम.ए. हिंदी, राजनीति शास्त्र, इतिहास तथा अंग्रेजी विषयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
महाविद्यालय की प्राचार्या सुनीता शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट gcarki.hp.gov.in पर जाकर निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज सही प्रकार से अपलोड किए जाएं।
उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम जानकारी एवं अन्य आवश्यक सूचनाएं महाविद्यालय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर आवेदन करने की सलाह दी गई है, ताकि वे महाविद्यालय में उपलब्ध स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश का लाभ उठा सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार: कमलेश ठाकुर देहरा में 32 महिला लाभार्थियों को बांटे 8 लाख 69 हजार के चेक

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा : प्रदेश सरकार बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, उन्हें समान अवसर प्रदान करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरिपुर में आज भीषण गर्मी में महिला जागृति मंच की अनूठी सेवा, सुकराला माता मंदिर के बाहर लगाई पान छबील

पुनीत महाजन l  हरिपुर (कांगड़ा) : महिला जागृति मंच हरिपुर, देहरा (हिमाचल प्रदेश) द्वारा आज सुकराला माता मंदिर के बाहर सेवा, सहयोग एवं जनकल्याण की भावना से प्रेरित होकर पानी की छबील लगाई गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिला नया विस्तार : छात्रावास और आवासीय क्वार्टरों का किया लोकार्पण

विद्यार्थियों और स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर सुविधाएं, मुख्यमंत्री ने गिनाईं नई स्वास्थ्य परियोजनाएं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ा कदम, छात्रावास व आवासीय भवनों से मजबूत होगा संस्थान एएम नाथ। चम्बा :  प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियां तेज, मंत्री ने मैदान में किया निरीक्षण

एएम नाथ। मंडी : राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत नेगी ने आज पड्डल मैदान में आयोजित किए जा रहे आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का मौके पर जायजा लिया और...
Translate »
error: Content is protected !!