महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार: कमलेश ठाकुर देहरा में 32 महिला लाभार्थियों को बांटे 8 लाख 69 हजार के चेक

by

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा : प्रदेश सरकार बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, उन्हें समान अवसर प्रदान करते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।

महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, महिला स्वरोजगार योजना, बेटी है अनमोल योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और विधवा पुनर्विवाह योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। देहरा स्थित जलशक्ति विभाग के निरीक्षण कुटीर में आज शुक्रवार को 32 लाभार्थी महिलाओं को 8 लाख 69 हजार रुपये के चेक भेंट करने के उपरांत क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने यह उद्गार प्रकट किए।


कमलेश ठाकुर ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 15 लाभार्थियों को 4 लाख 65 हजार रुपए, बेटी है अनमोल योजना के तहत 14 लाभार्थियों को 2 लाख 94 हजार रुपए और विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 3 लाभार्थियों को 1 लाख 10 हजार रुपए के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षित कर आर्थिक तौर पर सशक्त बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि महिला कल्याण और उत्थान के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है और इन योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।


बाल विकास परियोजना अधिकारी सुशील शर्मा ने जानकारी दी कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 में बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा के अन्तर्गत बेटी है अनमोल योजना के तहत 34 लाभार्थियों को 7 लाख 14 हजार रुपए, मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 126 लाभार्थियों को 39 लाख 6 हजार रुपए, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 30 लाभार्थियों को 15 लाख 30 हजार रुपए और विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 5 लाभार्थियों को 1 लाख 90 हजार रुपए दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विधायक कमलेश ठाकुर के निर्देशानुसार क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
कार्यक्रम में बीडीओ देहरा मुकेश ठाकुर, एसएसओ देहरा संदीप पठनीया, सीडीपीओ देहरा सुशील शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अनीश ठाकुर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शहर में रोष मार्च : महिला पहलवानों के साथ हुए जुल्म के खिलाफ बिभिन्न संगठनो ने शहर मे रोष मार्च के बाद मोदी सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर । विश्व स्तरीय महिला पहलवानों दुआरा यौन उत्पीड़न के खिलाफ किए जा रहे संघर्ष को पुलिस हिंसा से कुचलने की कोशिश के खिलाफ और यौन आरोपों से घिरे कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली निर्णायक विकास की राह पर, भविष्य की पीढ़ियों के लिए हो रहा सशक्त निर्माण : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 23 दिसंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र आज निर्णायक विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ भविष्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर क्षेत्र में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं, स्थानीय आर्थिकी होगी सुदृढ़ : केवल सिंह पठानिया

क्षेत्र में पर्यटन विकास को लेकर मुख्यमंत्री से कांगड़ा एयरपोर्ट पर की विस्तृत चर्चा एएम नाथ। धर्मशाला :  उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंजयाण में 20 को मुख्यमंत्री ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में सुनेंगे जनसमस्याएं

हमीरपुर 18 जनवरी :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 20 जनवरी को भोरंज विधानसभा क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा करेंगे और कंजयाण में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम से...
Translate »
error: Content is protected !!