कंजयाण में 20 को मुख्यमंत्री ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में सुनेंगे जनसमस्याएं

by
हमीरपुर 18 जनवरी :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 20 जनवरी को भोरंज विधानसभा क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा करेंगे और कंजयाण में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम से पहले वह कुछ विकास कार्यों के शिलान्यास और उदघाटन भी करंेगे।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर सभी आवश्यक प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन विकास कार्यों के शिलान्यास और उदघाटन प्रस्तावित हैं, उनसे से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर लें।
उपायुक्त ने कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश सरकार आम लोगों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इन कार्यक्रमों में जनसमस्याओं के निवारण के साथ-साथ लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत करवाया जा रहा है। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आयोजन स्थल पर अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित करें, ताकि पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चोर ने पेश की मिसाल – चोर ने लौटा दिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स : पर्स से निकाल लिए पैसे

 जलालाबाद :  आपने चोरी के कई किस्से सुने होंगे। एक बार कोई चीज चोरी होने के बाद उसका दोबारा मिलना मुश्किल होता है। कई बार लोगों के पर्स भी चोरी हो जाते हैं। पर्स...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शर्मसार ! मां-बाप ने अपना बच्चा ही चिट्टे की खातिर कबाड़ी को बेच डाला

बुढलाडा  : स्थानीय बुढलाडा कस्बे के एक पति-पत्नी ने अपने 6 महीने के जिगर के टुकड़े को चिट्टे के लिए बेच दिया। ढाई महीने बाद, मासूम की नशेड़ी मां को अपने बच्चे को बेचने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहाली के मुल्लांपुर में होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का उद्घाटन

चंडीगढ़। 24 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहाली के मुल्लांपुर में होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। इसके बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीए में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी से कर्मचारियों के चेहरे खिले : दिवाली से पहले मिली सौगात का स्वागत

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10 हजार रुपये देने की घोषणा पर भी जताया आभार, ऊना के कर्मचारी संगठनों और शिक्षकों ने फैसले को बताया राहत भरा ऊना, 23 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!