डीए में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी से कर्मचारियों के चेहरे खिले : दिवाली से पहले मिली सौगात का स्वागत

by

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10 हजार रुपये देने की घोषणा पर भी जताया आभार, ऊना के कर्मचारी संगठनों और शिक्षकों ने फैसले को बताया राहत भरा

ऊना, 23 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से महंगाई भत्ते (डीए) में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10 हजार रुपये देने की घोषणा का ऊना जिले के कर्मचारी वर्ग ने स्वागत किया है। कर्मचारियों ने त्योहारी सीजन में की गई इन घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई के बीच डीए में बढ़ोतरी से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी। वहीं, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10 हजार रुपये देने की घोषणा से इस वर्ग को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। कर्मचारियों ने इसे त्योहारों से पहले मिली राहत बताते हुए सरकार के फैसले की सराहना की।

कर्मचारी महासंघ ने बताया स्वागत योग्य फैसला

उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ ऊना के अध्यक्ष अशोक कुमार और महासचिव गगन जसवाल ने कहा कि डीए में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि आर्थिक चुनौतियों के बावजूद सरकार ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

शिक्षकों ने भी जताई खुशी

ऊना में कार्यरत टीजीटी हिंदी अंजना कुमारी, टीजीटी आर्ट्स जसवीर कौर और टीजीटी साइंस अनु जसवाल ने भी इन घोषणाओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि त्योहारों से पहले मिली इस सौगात से कर्मचारी वर्ग में खुशी है। महंगाई के दौर में डीए बढ़ने से आर्थिक स्थिति को कुछ राहत मिलेगी।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी राहत की उम्मीद

ऊना में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हेमराज ने 10 हजार रुपये देने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि प्रदेश सरकार भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देती रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकुमार ब्रिजिंदर सिंह सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता किए पुरस्कृत

प्रतियोगिता में 140 टीमों ने लिया हिस्सा एएम नाथ। चम्बा :  लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित 20 वें राजकुमार ब्रिजिंदर सिंह मेमोरियल क्रिकेट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तानी हमले में झुंझुनूं के एयरफोर्स जवान की मौत : अभी तक पत्नी-बच्चों को खबर नहीं

जयपुर  : राजस्थान में झुंझुनूं के एयरफोर्स जवान सुरेंद्र कुमार मेहरादासी जम्मू-कश्मीर के मोगा (उधमपुर) में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक के दौरान मार गए। शुक्रवार रात को हुए अटैक में उनकी शहादत हुई। जवान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्मी से बचाव के लिए  एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार ने की एडवाइजरी की जारी  : दोपहर 12 से 4 बजे तक बिना जरूरत घर से बाहर न निकले,  गर्मी की लू से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीएं

गढ़शंकर।  गर्मी का मौसम शुरू होने पर सीएचसी बीनेवाल के एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार द्वारा लोगों को गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी  करते हुए कहा कि दोपहर 12 से 4 बजे तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अफ़वाह और झूठ कांग्रेस का राजनैतिक चरित्र : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने मंडी में सुक्खू सरकार को घेरा कहा, कांग्रेस सरकार को अपनी गारंटियों से मुकरने और जनता का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र पर दोषारोपण करने की आदत अब...
Translate »
error: Content is protected !!