बद्दी में करोड़ों के राजस्व घोटाले का मामला एक बार फिर से गर्माया : कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए राजस्व अधिकारियों को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह के भीतर जवाब तलब

by

बद्दी। हिमाचल के सोलन स्थित औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में करोड़ों के राजस्व घोटाले का मामला एक बार फिर से गर्मा गया। इस मामले में हाईकोर्ट में दायर याचिका का कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए राजस्व अधिकारियों को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया। इससे अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई है। याचिकाकर्ता के अनुसार तत्कालीन तहसीलदार बद्दी विकास शुक्ला ने 21 जनवरी 2010 से 14 अगस्त 2013 के बीच भूमि से जुड़े 300 मौखिक तबादलों के इंतकाल संबंधित निर्देशों का पालन किए बगैर कर दिए। इन मौखिक तबादलों में हाई रेट की जमीनों के तबादले बिना पंजीकरण के ही कर दिए गए हैं, जबकि नियमों के मुताबिक तबादलों का पंजीकरण जरूरी था। प्रार्थी के मुताबिक तत्कालीन तहसीलदार को रजिस्ट्रेशन फीस और स्टांप ड्यूटी इन तबादलों के लिए वसूलनी चाहिए थी। इससे सरकार के खजाने को 16 करोड़ के राजस्व का नुकसान हुआ है। उस समय भूमि के तबादलों पर स्टैंप ड्यूटी की दर उच्चतम कीमत 3 फीसदी और पंजीकरण फीस 2 फीसदी अथवा न्यूनतम 25 हजार रुपए थी। मुख्य न्यायाधीश एए सैयद और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने अर्की निवासी परमिंदर ठाकुर की याचिका पर सुनवाई के बाद प्रतिवादियों से 4 सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया है।
डीसी ने तत्कालीन एसडीएम की रिपोर्ट भेजी आगे : प्रार्थी के अनुसार 16 करोड़ का राजस्व नुकसान पहुंचा है। जिसके बाद 4 जनवरी 2020 को तत्कालीन तहसीलदार के खिलाफ ड्राफ्ट चार्जशीट भी जारी की गई। इस दौरान तत्कालीन एसडीएम प्रशांत देष्टा ने 13 अगस्त 2020 को उपायुक्त सोलन को 26 पेज की रिपोर्ट भेजी। इस रिपोर्ट को आधार बनाकर तत्कालीन डीसी सोलन ने प्रधान सचिव राजस्व को रिपोर्ट सौंपी और उक्त तहसीलदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के आदेशों को पुनर्विलोकन करने का आग्रह किया। प्रार्थी के अनुसार तत्कालीन एसडीएम की रिपोर्ट के अनुसार उक्त तहसीलदार द्वारा किए गए 11 तबादलों से सरकार को सिर्फ 9 हजार रुपए नुकसान हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन संपन्न : अंतिम दिन 192 कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

कुल 816 कलाकार बने चयन प्रक्रिया का हिस्सा एएम नाथ। चंबा : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों के चयन की ऑडिशन प्रक्रिया आज संपन्न हो गई। अंतिम दिन प्रदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ये स्थितियां ठीक नहीं : सब अलग-अलग बोली बोल रहे

बिलासपुर : ‘हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में चार-चार नेता मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं… सब अलग-अलग बोली बोल रहे हैं…ये स्थितियां ठीक नहीं। मैं इस पद पर नहीं रह सकता। एक दो दिन में सोनिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैली ,जुलूस ,रोड शो तथा लाउडस्पीकर के लिए लेनी होगी अनुमति : तोरुल एस रवीश

कुल्लू :     उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तोरुल एस रवीश ने आज यहां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आदर्श आचार संहिता को लेकर एक बैठक की । उन्होंने ने कहा कि भारत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोलियों की तड़तड़ाहट – ट्रिपल मर्डर, गुरुद्वारे के पास एक ही परिवार के 3 लोगों को मारी गोली

फिरोजपुर : फिरोजपुर जिले में मंगलवार को बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दिनदहाड़े तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी.।हत्या की यह वारदात गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब के पास हुई।...
Translate »
error: Content is protected !!